सोनिया गांधी के पास जाकर पीएम नरेंद्र मोदी ने पूछा हालचाल, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद खराब हुई थी सेहत

Published : Jul 20, 2023, 01:42 PM ISTUpdated : Jul 20, 2023, 02:02 PM IST
Sonia Gandhi

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संसद में सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्होंने सोनिया गांधी से उनकी सेहत के बारे में पूछा। सोनिया गांधी ने पीएम से कहा कि वह ठीक हैं। 

नई दिल्ली। मानसून सत्र (Monsoon Session) के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संसद में विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की। वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पास गए। उन्होंने सोनिया गांधी से उनकी सेहत के बारे में पूछा। तकनीकि खराबी आने के चलते सोनिया गांधी की चार्टर्ड फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल में हुई थी। इस दौरान उनकी सेहत बिगड़ गई थी।

पीएम द्वारा सेहत के बारे में पूछे जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि वह ठीक हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी मां सोनिया गांधी की एक तस्वीर शेयर किया था। उन्होंने दबाव में भी शांत बने रहने के लिए सोनिया गांधी की तारीफ की थी।

भोपाल में करनी पड़ी थी विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो में 76 साल की सोनिया गांधी विमान में बैठी दिख रहीं हैं। उन्होंने ऑक्सीजन मास्क पहना हुआ था। सोनिया गांधी 17-18 जुलाई को हुई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए बेंगलुरु गईं थी। वह चार्टर्ड फ्लाइट से बेंगलुरु से दिल्ली लौट रहीं थी। इसी दौरान विमान में तकनीकि खराबी आई, जिसके चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग भोपाल में करनी पड़ी। तकनीकी खराबी दूर होने के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली लौट गए।

यह भी पढ़ें- मणिपुर की घटना पर बोले पीएम मोदी-पीड़ा और क्रोध से भरा हुआ है मेरा हृदय, कोई गुनहगार बख्शा नहीं जाएगा

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर कहा, "जब सत्र शुरू होता है तो परंपरा के अनुसार पीएम सभी विपक्षी नेताओं से उनका हालचाल पूछते हैं। इस परंपरा के चलते पीएम सभी विपक्षी नेताओं से मिल रहे थे। इसी दौरान वह मैडम (सोनिया गांधी) के पास पहुंचे। मौका मिलते ही मैडम ने कहा कि हम सदन में मणिपुर की चर्चा चाहते हैं आप मणिपुर की चर्चा कराएं। पीएम को यह अंदेशा नहीं था कि मैडम इस तरह के सवाल करेंगी। उन्होंने कहा- ठीक है..ठीक है.. देखता हूं। मैडम ने सभी विपक्षी दलों की मांग सीधे प्रधानमंत्री के सामने रखी।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट