पीएम मोदी को बच्चों ने किया नमो एप पर अनोखे ढंग से हैप्पी बर्थडे विश, देखें वीडियो

Published : Sep 17, 2023, 05:05 PM ISTUpdated : Sep 17, 2023, 05:18 PM IST
PM Narendra Modi speech

सार

सैकड़ों बच्चों ने नमो एप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हैप्पी बर्थडे विश किया है। बच्चों ने वीडियो भेजकर पीएम को संदेश भेजा है।

PM Narendra Modi birthday wish: पीएम नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन मनाया जा रहा है। दुनिया भर से ग्लोबल लीडर्स पीएम मोदी को बधाई संदेश भेज रहे हैं। बीजेपी अपने नेता के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। नमो एप पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। पीएम मोदी को बधाई देने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। सैकड़ों बच्चों ने नमो एप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हैप्पी बर्थडे विश किया है। बच्चों ने वीडियो भेजकर पीएम को संदेश भेजा है।

 

जन्मदिन पर द्वारका सेक्टर में यशोभूमि का किया उद्घाटन

नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के द्वारका सेक्टर में बने 'यशोभूमि' (Yashobhoomi) का उद्घाटन किया। यह दुनिया की सबसे बड़ी एमआईसीई (मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कांफ्रेंस और एग्जीबिजन्स) फैसिलिटीज में एक होगी। यशोभूमि का कन्वेंशन सेंटर 73 हजार वर्ग मीटर में फैला है। इसमें मुख्य सभागार, ग्रैंड बॉलरूम सहित 15 कन्वेंशन हॉल और 13 मीटिंग रूम्स हैं। मुख्य सभागार में एक साथ 6 हजार लोग बैठ सकते हैं। देखिए यशोभूमि के खूबसूरत इनसाइड फोटोज…

पीएम मोदी को वर्ल्ड अप्रूवल रेटिंग में टॉप पोजिशन पर…

भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ल्ड अप्रूवल रेटिंग में सबसे अधिक 76 प्रतिशत के साथ टॉप पर अपनी जगह बनाई है। मार्निंग कंसल्ट नामक संस्था के सर्वे में आंकड़े सामने आए हैं। वह लगातार टॉप पोजिशन पर बने हुए हैं। मार्निंग कंसल्ट के एक सर्वेक्षण के अनुसार, पीएम मोदी ने 76 प्रतिशत की अनुमोदन रेटिंग के साथ दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में फिर से पहला स्थान हासिल किया है। महज तीन ग्लोबल लीडर्स ही 50 प्रतिशत की रेटिंग लोकप्रियता लिस्ट में पाई है। पीएम मोदी 76 प्रतिशत की रेटिंग के साथ टॉप पर हैं तो स्विट्जरलैंड के अलैन बरसेट 64 प्रतिशत के साथ दूसरे तो मेक्सिको के एंड्रीज मैनुअल लोपेज ओब्राडोर 61 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि, जून 2023 को आई रेटिंग में एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। देखिए पूरी लिस्ट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Indian Army Ranks: इंडियन आर्मी के 17 रैंक, जानिए वो 2 अफसर जो पहुंचे सबसे ऊंचे पद पर
Sangrur Triple Murder: जिन 3 बच्चों की मौत को समझा था Food Poisoning, उनको मां ने ही दिया था जहर, लेकिन क्यों?