सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस को PM ने दिखाई हरी झंडी, कहा- श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है यह ट्रेन

सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह ट्रेन श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 15, 2023 4:21 AM IST / Updated: Jan 15 2023, 12:06 PM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश में आठवीं वंदे भारत ट्रेन सेवा है। कार्यक्रम का आयोजन हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर किया गया। 

नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "आज तेलंगाना और आंध्र प्रदेश को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का भव्य उपहार मिल रहा है। यह दोनों राज्यों की साझा संस्कृति और विरासत को जोड़ने वाली है। मैं दोनों राज्यों के लोगों को वंदे भारत ट्रेन की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज सेना दिवस भी है। हर भारतीय को अपनी सेना पर गर्व है। देश की रक्षा और सीमाओं की रक्षा में भारतीय सेना का योगदान अतुलनीय है। मैं सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।" 

Latest Videos

हमारी साझा संस्कृति और आस्था को जोड़ती है वंदे भारत ट्रेन
मोदी ने कहा, "वंदे भारत ट्रेन एक राष्ट्र के रूप में हमारी साझा संस्कृति और आस्था को भी जोड़ती है। सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम रूट में आस्था और पर्यटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण स्थान हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी बहुत लाभ होगा। इस ट्रेन से सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम के बीच लगने वाला समय कम हो जाएगा।"  

उन्होंने कहा, "वंदे भारत ट्रेन की एक और विशेषता है। यह ट्रेन नए भारत के संकल्पों और सामर्थ्य का प्रतीक है। यह उस भारत का प्रतीक है जो तेज बदलाव के रास्ते पर चल पड़ा है। ऐसा भारत जो अपने सपनों को लेकर अधीर है। ऐसा भारत जो तेजी से चलकर अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहता है। वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है जो सबकुछ श्रेष्ठ चाहता है, उत्तम चाहता है। वंदे भारत एक्सप्रेस उस भारत का प्रतीक है जो अपने हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं देना चाहता है।"

वंदे भारत को लेकर तेजी से हो रहा काम
पीएम ने कहा कि आज देश में वंदे भारत को लेकर जिस तेजी से काम हो रहा है वो भी ध्यान देने वाली बात है। सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम 2023 की पहली वंदे भारत ट्रेन है। हमारे देश में 15 दिनों के भीतर यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन दौड़ रही है। यह दिखाता है कि भारत में कितनी तेजी से वंदे भारत अभियान पटरियों पर दौड़ रहा है। यह ट्रेन भारत में बनी है। इसकी रफ्तार के कितने ही वीडियो सोशल मीडिया में छाए हुए हैं।  बीते कुछ ही वर्षों में 7 वंदे भारत ट्रेनों ने कुल मिलाकर 23 लाख किलोमीटर का सफर तय किया है। यह पृथ्वि के 58 चक्कर लगाने के बराबर है। इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों का जो समय बचता है वह अनमोल है। 

सबको प्रगति से जोड़ने के लिए चल रहा काम
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के भारत में सबको गति और प्रगति से जोड़ने के लिए तेजी से काम चल रहा है। वंदे भारत ट्रेन इसका एक बहुत बड़ा सबूत है। जब इच्छाशक्ति हो तो बड़े से बड़े मुश्किल लक्ष्यों को भी पाया जा सकता है। हमने देखा है कि आठ साल पहले तक किस प्रकार भारतीय रेल को निराशा के भाव से देखा जाता था। रेलवे की चर्चा सुस्त रफ्तार, गंदगी, टिकट बुकिंग से जुड़ी शिकायतें और दुर्घटनाओं के लिए होती थी। देश के लोगों ने मान लिया था कि भारतीय रेलवे का सुधार असंभव है। जब भी रेलवे में नए इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात होती थी तो बजट के अभाव का बहाना बनाया जाता था। 

साफ नियत से हमने इस चुनौती के समाधान का निर्णय किया। बीते आठ साल में भारतीय रेल के ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे भी यही मंत्र है। आज भारतीय रेल में सफर करना सुखद अनुभव देता है। देश के कुछ रेलवे स्टेशन ऐसे हैं जो आधुनिक होते भारत की तस्वीर दिखाते हैं। बीते 7-8 साल में जो काम हमारी सरकार ने शुरू किए उससे अगले 7-8 साल में रेलवे का कायाकल्प होने जा रहा है। 

क्षेत्र को लिए वरदान है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी मौजूद रहे। शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत ट्रेन का प्री-लॉन्च निरीक्षण किया था। अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा था, "पीएम नरेंद्र मोदी पोंगल के शुभ अवसर पर सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत करेंगे। मैं इस विश्व स्तरीय ट्रेन को उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह दो तेलुगु भाषी राज्यों के लोगों को जोड़ेगी। यह इस क्षेत्र के लिए एक बड़ा वरदान होगा।"

यह भी पढ़ें- 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा भारत, अभी है 5वां स्थान

ट्रेन 8 घंटे में तय करेगी 700 किलोमीटर की दूरी
वंदे भारत एक्सप्रेस दो तेलुगु भाषी राज्यों तेलंगाना और आंध्रप्रदेश को जोड़ेगी। 700 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन करीब आठ घंटे में तय करेगी। ट्रेन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, राजमुंदरी व विजयवाड़ा और तेलंगाना के खम्मम, वारंगल और सिकंदराबाद स्टेशन पर रुकेगी। गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है। यह अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस है। यह रेल यात्रियों को तेज, आरामदायक और अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़ें- Indian Army Day: भारत के पास है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना, रेगिस्तान से लेकर ग्लेशियर तक करते हैं निगरानी

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका