विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। भारत 2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा।

चेन्नई। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है। 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। तुगलक पत्रिका की 53वीं वर्षगांठ के अवसर पर अयोजित कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति, विदेश नीति, भारत ने किस तरह कोरोना महामारी का सामना किया, विकासशील देशों के साथ भारत के सहयोग और एलएसी पर चीन के अतिक्रमण का भारत किस तरह सामना कर रहा है, इन मुद्दों पर अपनी बात रखी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रभावशाली आवाज के रूप में उभर रहा भारत
जयशंकर ने कहा, "आर्थिक मामलों में भारत की तरक्की दिख रही है। वर्तमान में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस दशक के अंत या इससे पहले भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। भारत एक प्रभावशाली आवाज के रूप में उभर रहा है। भारत के विचारों और पहलों को दुनिया में महत्व दिया जा रहा है। इसका पता इस बात से भी चलता है कि भारत के कहने पर UN (United Nations) ने 2023 को मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष घोषित किया है।"

भारत ने चीन को मजबूती से जवाब दिया
एलएसी पर चीन की हरकतों के बारे में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत ने चीन को मजबूती से जवाब दिया है। चीन को लेकर भारत ने जिस तरह प्रतिक्रिया की है उससे दुनिया ने देखा है कि भारत ऐसा देश है जिससे जबरदस्ती नहीं की जा सकती। कोरोना महामारी के बावजूद मई 2020 में सीमा पर यथास्थिति बदलने की चीन की कोशिश पर भारत की जवाबी प्रतिक्रिया दृढ़ और मजबूत थी।

यह भी पढ़ें- Indian Army Day: भारत के पास है दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना, रेगिस्तान से लेकर ग्लेशियर तक करते हैं निगरानी

जयशंकर ने कहा कि चीन समझौतों का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात कर यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रहा है। सीमा पर तैनात भारतीय बल सबसे कठोर मौसम की स्थिति में सीमा की रक्षा कर रहे हैं। भारत अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जो भी आवश्यक होगा वह करेगा।

यह भी पढ़ें- वरुण गांधी थामेंगे कांग्रेस का दामन? लोकसभा चुनाव के पहले मां-बेटे के बीजेपी छोड़ने की बताई गई यह वजह