
Modi 3.0: नरेंद्र मोदी के साथ रविवार को कैबिनेट के सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। इस बार मोदी कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल हुए हैं। मोदी 3.0 में टीडीपी और जेडीयू के सांसद भी मंत्री बनाए गए हैं। एनसीपी ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ऑफर किए जाने की वजह से मंत्रिमंडल में शामिल न होने का फैसला किया है। नई कैबिनेट में आधा दर्जन के आसपास पूर्व मुख्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। पहले की अपेक्षा इस बार यूपी से कैबिनेट में शामिल होने वालों की संख्या में काफी कमी आई है।
राज्यसभा के 10 और 2 हारे हुए नेताओं को भी मंत्री पद
मोदी कैबिनेट में 10 राज्यसभा सदस्यों को भी मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा ऐसे दो नेताओं को मंत्री बनाया गया है जो लोकसभा चुनाव हारे हैं। तमिलनाडु से चुनाव लड़ रहे एल मुरुगन और पंजाब से चुनाव लड़ रहे रवनीत सिंह बिट्टू चुनाव हारकर भी मंत्री बने हैं।
मोदी 3.0 में 30 कैबिनेट मंत्री सहित 71 मंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पांच राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वाले हैं। इसके अलावा 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। देश के सबसे धनी सांसद डॉ.चंद्रशेखर पेन्नासामी को भी राज्यमंत्री बनाया गया है। पेन्नासामी ने अपनी संपत्ति 5775 करोड़ रुपये से अधिक घोषित की है।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
राज्यमंत्री
यह भी पढ़ें:
नवीन पटनायक के सबसे खास आईएएस छोड़ राजनीति में आए वीके पांडियान ने किया सक्रिय राजनीति को अलविदा
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.