PM Modi Oath Ceremony: 'मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी', लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री, हुई NDA 3.0 की शुरुआत

Published : Jun 09, 2024, 07:44 PM ISTUpdated : Jun 09, 2024, 09:07 PM IST
modi oath

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन काल में साल 2014 से 2024 तक लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। उनको देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ दिलाई।

PM Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन काल में साल 2014 से 2024 तक लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है। उनको देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शपथ दिलाई। इसके अलावा बीजेपी नेता अमित शाह ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। अमित शाह बीते सरकार में गृह मंत्री के तौर पर कार्यरत थे। वहीं पिछले सरकार में रक्षा मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव जीतने वाले नवनिर्वाचित सांसद नितिन गडकरी लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। पीएम मोदी की पिछली दोनों सरकारों में गडकरी कैबिनेट मंत्री रहे है और बीते सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री रह चुके हैं।

शपथ लेने वाले व्यक्तियों की लिस्ट

  1. नरेंद्र दामोदर दास मोदी- देश के लगातार तीसरी बार बने प्रधानमंत्री
  2. राजनाथ सिंह- उम्र 72 साल, देश के गृह और रक्षा मंत्री रह चुके हैं.
  3. अमित शाह- उम्र 59 साल, देश के गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष रह चुके हैं
  4. जेपी नड्डा- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और साल 2014 में मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके है।
  5. नितिन गडकरी- बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। बीते सरकार में सड़क और परिवहन मंत्री रह चुके हैं।
  6. निर्मला सीतारमन- पिछली सरकार में वित्त मंत्री रह चुकी है। वो राज्यसभा से सांसद भी हैं।
  7. शिवराज सिंह चौहान- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया है।
  8. मनोहर लाल खट्टर- पहली बार कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है। ये 9 साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  9. एचडी कुमारस्वामी- कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। ये देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे हैं। ये लगातार तीसरी बार लोकसभा सांसद बने हैं।
  10. एस जयशंकर- विदेश सचिव के पद से रिटायर होने के बाद देश के विदेश मंत्री बने। उम्मीद ये भी लगाई जा रही है कि मोदी 3.0 में फिर से विदेश मंत्री का पदभार मिल सकता है।
  11. धर्मेंद्र प्रधान- PM मोदी के पिछले सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं। उन्होंने ओडिशा के संबलपुर से लोकसभा चुनाव जीता है।
  12. जीतन राम मांझी- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता हैं। बिहार राज्य के दलित समुदाय से आते हैं और पहली बार सांसद बने हैं।
  13. ललन सिंह- जनता दल यूनाइटेड के नेता, जो NDA के गठबंधन दल के नेता है। इस बार मुंगेर से सांसद चुने गए हैं।
  14. पीयूष गोयल- पहली बार लोकसभा से सांसद चुने गए हैं। पिछली सरकारों में मंत्री रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट से सांसद चुने गए हैं।
  15. जुएल ओराम- ओडिशा के सुंदरगढ़ से सांसद चुने गए हैं। ये अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ये बड़े आदिवासी चेहरे के तौर पर पहचाने जाते हैं।
  16. प्रहलाद जोशी- कर्नाटक के धारवाड़ से 5वीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। कर्नाटक में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं।
  17. के राममोहन नायडू- आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से सांसद हैं, जो पूर्व मंत्री येरेन नायडू के बेटे हैं। इन्होंने इस बार सबसे युवा कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लिया है।
  18. सर्बानंद सोनोवाल- असम के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ये आदिवासी समुदाय से आते हैं। इन्होंने असम के डिब्रूगढ़ से लोकसभा चुनाव जीता है।
  19. वीरेंद्र खटीक- ये लगातार 8वीं बार सांसद चुने गए हैं। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सीट से चुनकर इस बार संसद पहुंचे हैं। मध्य प्रदेश में बड़े दलित नेता माने जाते हैं।
  20. अश्विनी वैष्णव- IAS से इस्तीफा देकर राजनीति में एंट्री ली और फिलहाल ओडिशा से राज्यसभा सांसद हैं.
  21. भूपेंद्र यादव- , राजस्थान के अलवर से पहली बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीते हैं। मोदी के पिछली सरकार में पर्यावरण मंत्री थे.
  22. गिरिराज सिंह- लगातार तीसरी बार बिहार के बेगूसराय से सांसद चुने गए हैं। बिहार सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
  23. ज्योतिरादित्य सिंधिया- कांग्रेस से बीजेपी में आए और कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 5वीं बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। मध्य प्रदेश की गुना सीट से सांसद हैं।
  24. गजेंद्र सिंह शेखावत- राजस्थान के जोधपुर से लोकसभा चुनाव जीते हैं। पिछली सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे।
  25. किरेन रिजिजू-अरुणाचल वेस्ट सीट से लोकसभा चुनाव जीते। पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं और नॉर्थ ईस्ट में बीजेपी के बड़े चेहरों में शामिल हैं।
  26. अन्नपूर्णा देवी- झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं। पिछली सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री थीं और दूसरी बार लोकसभा का चुनाव जीती हैं।
  27. चिराग पासवान- बिहार के हाजीपुर से सांसद हैं। ये मात्र 41 साल के हैं। पहली बार केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है।
  28. CR पाटिल-गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष हैं और नवसारी सीट से सांसद चुने गए हैं.
  29. जी किशन रेड्डी- तेलंगाना की सिकंदराबाद सीट से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  30. मनसुख मांडविया- गुजरात के पोरबंदर से 51 साल के सांसद पहली बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।
  31. हरदीप पुरी- उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं और पिछली सरकार में मंत्री रहे हैं. IFS से रिटायरमेंट के बाद राजनीति में आए.

ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह Live: नरेंद्र मोदी ने ली तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ

PREV

Recommended Stories

IndiGo Crisis: 7वें दिन भी नहीं सुधरे हालात, 350 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, जानें ताजा अपडेट
Street Dogs को दिन में 2 बार चिकन राइस, यहां की सरकार एक कुत्ते पर हर दिन खर्च करेगी 50 रु.