
नेशनल न्यूज। भारत विश्व बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में निर्मित उत्पादों की सफलता को लेकर प्रसन्नता जताई है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि वैश्विक बाजार में भारत के निर्मित उत्पादों की डिमांड काफी बढ़ रही है। मेड इन इंडिया कॉन्सेप्ट ने देश में सफलती की नई इबारत लिख दी है। स्थानीय शिल्प से अन्य उत्पादों के निर्माण और वैश्विक स्तर पर इसके विस्तार ने इसे सफलता दिलाई है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मेड इन इंडिया पहल विश्व स्तर पर भारतीय निर्मित उत्पादों की अभूतपूर्व सफलता को प्रदर्शित करती है। भारतीय साइकिल से लेकर डिजिटल भुगतान तक भारत अपने उत्पादों से दुनिया भर में धूम मचा रहा है।
भारत में निर्मित साइकिलें विश्व बाजार में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। यूके, जर्मनी और नीदरलैंड में निर्यात भारतीय साइकिलों का निर्यात काफी बढ़ रहा है। भारतीय साइकिलें वैश्विक स्तर पर पसंद की जा रही है जिससे इसकी डिमांड बढ़ गई है। यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत के बढ़ते प्रभाव को बताती है।
बिहार में बने परिधानों की रूस में डिमांड
मेड इन बिहार परिधान की बात करें तो अब यह रूसी सेना के गियर का हिस्सा हैं। यह भारतीय सेना की मुद्रा ग्लोबल स्तर पर भारत को दर्शाती है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.