मंडी में बोले PM- कांग्रेस खत्म कर देगी देश के परमाणु बम, कंगना रनौत के अपमान पर कही ये बातें

Published : May 24, 2024, 02:41 PM ISTUpdated : May 24, 2024, 03:02 PM IST
PM Narendra Modi Speech in Mandi

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वह देश के परमाणु बम खत्म कर देगी। पीएम ने कंगना रनौत के अपमान पर भी बात की।

मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वह देश के परमाणु बम खत्म कर देगी। मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया था। पीएम ने इस अपमान का जिक्र भी किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "5 चरणों के चुनाव हो चुके हैं, इनमें बीजेपी-एनडीए को बहुमत से ज्यादा सीटें मिल चुकी हैं। अब इसमें हिमाचल की चार सीटें जुड़ जाएंगी तो सोने पर सुहागा हो जाएगा। आपने दशकों तक कांग्रेस का शासन देखा है। कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है जहां गरीबी और संकट हो, नागरिक समस्याओं से घिरे हो। इसलिए वो देश में पुराने हालात वापस लाना चाहती है। वो देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए कांग्रेस कह रही है, हम सत्ता में आएंगे तो 370 वापस लाएंगे। कांग्रेस कह रही है CAA को खत्म करेंगे। कांग्रेस के साथ तो यहां तक पागलपन आया है वो कह रहे हैं कि हमारे जो परमाणु हथियार हैं न वो भी हम खत्म कर देंगे। चुनाव में घोषणा कर रहे हैं जी। मोदी ने समान नागरिक संहिता का संकल्प लिया है। भारत का नागरिक भले ही वो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई या बौद्ध हो उसके लिए एक समान नागरिक कानून होने चाहिए। लेकिन कांग्रेस समान नागरिक संहिता का विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन देती है।"

कांग्रेस के शाही परिवार ने कंगना रनौत के अपमान के लिए नहीं मांगी माफी

नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी है। इस देश को वो नहीं बना सकते जो सिर्फ बाप-दादा की विरासत पर जीते हैं। इस देश को वो बनाएंगे जो मिट्टी से उठकर पहाड़ जितनी ऊंचाइयां छूते हैं। आज भारत का भविष्य स्टार्टअप शुरू करने वाले नौजवान, स्पेस में अपनी सैटेलाइट भेजने वाले नौजवान, खेतों में ड्रोन उड़ा रही हमारी बेटियां, लड़ाकू विमान उड़ा रही हमारी बेटियां हैं। इसलिए बहन कंगना भी सिर्फ हमारी उम्मीदवार भर नहीं हैं। ये देश के नौजवानों की हमारी बेटियों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं।"

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: 58 सीटों पर शनिवार को होगा मतदान, जानें 2019 में किस पार्टी को मिली थी यहां जीत

उन्होंने कहा, "बेटियां भी एकदम नई फिल्ड में जाकर सफल हो सकती हैं, ये इस विश्वास का प्रतिनिधित्व करती हैं। लेकिन कांग्रेस उसी दकियानूसी सोच में डूबी हुई है। अपने देखा है अपने दम पर सफलता हासिल करने वाली बेटियों को कांग्रेस क्या बोलती है। कांग्रेस ने मंडी का नाम लेकर कंगना जी के लिए जो भद्दी बातें कही हैं वो मंडी का अपमान है। छोटी काशी का अपमान है। वो हिमाचल का अपमान है। हिमाचल की हर बेटी का अपमान है। आज तक कांग्रेस के शाही परिवार ने इसके लिए माफी तक नहीं मांगी है।"

यह भी पढ़ें- अपनी भविष्यवाणी पर जलने-भुनने वालों से प्रशांत किशोर ने कहा- ‘4 जून को अपने पास रखें पानी’

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

अब बदलेगा भारत के इस राज्य का नाम, जानिए परिवर्तन की पूरी कहानी और केंद्र सरकार की मंजूरी
Delhi Airport Emergency: बाल-बाल बचे 150 यात्री! स्पाइसजेट फ्लाइट SG121 का इंजन फेल, क्या था कारण?