
PM Modi Qatar visit: पीएम नरेंद्र मोदी यूएई की यात्रा के बाद कतर जाएंगे। प्रधानमंत्री 14 फरवरी को यूएई में मंदिर के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पीएम मोदी की कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। प्रधानमंत्री की कतर यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कतर में फांसी की सजा पाए भारत के 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों को वहां की सरकार ने रिहा कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि आठ में से सात अपने वतन वापस भी आ चुके हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.