अपने वोट बैंक के चलते कांग्रेस ने नहीं किया करतारपुर साहिब पर दावा, देश बांटने की है गहरी साजिश: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में रैली की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक के चलते बंटवारे के समय करतारपुर साहिब पर भारत के अधिकार का दावा नहीं किया।

 

Vivek Kumar | Published : May 30, 2024 8:08 AM IST / Updated: May 30 2024, 02:25 PM IST

होशियारपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में फतेह रैली को संबोधित किया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उनकी यह आखिरी जनसभा थी। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने वोट बैंक के चलते करतारपुर साहिब पर भारत के अधिकार का दावा नहीं किया।

नरेंद्र मोदी ने कहा, "2024 के चुनाव प्रचार के लिए मेरी ये अंतिम सभा है। जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है। मैं देशभर में जाकर आया हूं। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाना पक्का कर लिया है। आज देश में उम्मीदें नई हैं। आज दशकों बाद ऐसा समय आया है पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह विकसित भारत का सपना। आज हर भारतीय विकसित भारत के सपने के साथ जुड़ गया है। इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है। मैंने लाल किले से कहा था यही समय है, सही समय है। आज फिर कह रहा हूं 21वीं सदी भारत की सदी होगी।"

Latest Videos

अभूतपूर्व रहा है पिछले 10 साल में भारत का विकास

पीएम ने कहा, "पिछले 10 साल में भारत ने जो विकास करके दिखाया वो अभूतपूर्व रहा है। आज पंजाब के लोग, अन्य राज्यों के लोग विदेश जाते हैं तो खुद देखते हैं कि वहां भारत और भारतीयों की इज्जत कितनी बढ़ गई है। जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेश सरकारें भी हमारा दम देखती हैं। वीरों की धरती पंजाब से बेहतर कौन जानेगा कि दमदार होने का मतलब क्या होता है। दमदार सरकार जो दुश्मन के छक्के छुड़ा दे। दमदार सरकार जो दुश्मन को घर में घुसकर मारे। दमदार सरकार जो भारत को आत्मनिर्भर बनाए। दमदार सरकार जो भारत को समृद्ध बनाए। जब अफगानिस्तान में संकट आया वहां पर हमारे सिख भाई-बहन रहते थे। गुरुद्वारा पर खतरे पैदा हो गए। हम गुरुग्रंथ साहब के स्वरूपों को अदब के साथ सिर पर रखकर लाए।"

कांग्रेस अपने वोट बैंक के चलते करतारपुर साहिब पर भारत का अधिकार नहीं जता पाई

प्रधानमंत्री ने कहा, "विकसित हो रहे भारत के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। कांग्रेस और इंडी गठबंधन की वोट बैंक की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है। वोट बैंक के प्रति इनका जो प्यार था, बंटवारे के समय हमारे करतारपुर साहिब पर भारत का अधिकार नहीं जता पाए। यही लोग हैं जो अपने वोट बैंक के लिए लगातार राम मंदिर का विरोध करते रहे। अपनी तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से इंडी गठबंधन CAA का भी विरोध कर रहा है।"

1984 के दंगों के समय नहीं आई संविधान की याद

पीएम ने कहा, "आजकल देश के लोग इंडी गठबंधन वालों से संविधान-संविधान की रट सुन रहे हैं। ये वो लोग हैं जिन्होंने इमरजेंसी में संविधान का गला घोंट दिया था। जब 1984 के दंगों सिखों के गले में टायर बांधकर जलाया जा रहा था तो उन्हें संविधान की याद नहीं आई।"

यह भी पढ़ें- हॉस्पिटल में जन्मे बच्चे की कहानी सुना PM ने APP के लिए कहा- ‘पैदा हुए कट्टर भ्रष्टाचारी’

उन्होंने कहा, "मोदी ने संकल्प लिया है कि दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण किसी को भी छीनने नहीं देगा। अपनी सरकार के 10 साल में मैंने एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की रक्षा की है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले मेरी इन कोशिशों से भड़के हुए हैं। आरक्षण को लेकर इनके इरादे खतरनाक हैं। इनका ट्रैक रिकॉर्ड एससी, एसटी, ओबीसी का आरक्षण छीनने का रहा है। सरकारी नौकरी में धर्म के आधार पर आरक्षण हो, सरकारी टेंडर में धर्म के आधार पर आरक्षण हो, यूनिवर्सिटी के दाखिले में धर्म के आधार पर आरक्षण हो, ये संविधान की भावना का अपमान कर रहे हैं। ये दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छीनकर सिर्फ मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये धर्म के आधार पर देश को बांटने की गहरी साजिश है।"

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां