
Swami Vivekanand Chicago speech: आज ही के दिन आज से 130 साल पहले स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो शहर में हुए विश्व धर्म संसद में अपना ऐतिहासिक स्पीच दिया था। 11 सितंबर 1893 को विश्व धर्म संसद के उस ऐतिहासिक स्पीच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर कर इसे वैश्विक एकता और सद्भाव के लिए एक शानदार आह्वान के रूप में संदर्भित किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के विचार आज भी हम सबको प्रेरित करते हैं।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कहा: 130 साल पहले इसी दिन दिया गया स्वामी विवेकानन्द का शिकागो भाषण आज भी वैश्विक एकता और सद्भाव के आह्वान के रूप में गूंजता है। मानवता के सार्वभौमिक भाईचारे पर जोर देने वाला उनका कालातीत संदेश प्रकाश की तरह मार्गदर्शक बना हुआ है।
'अमेरिका के भाइयों और बहनों' से शुरू संबोधन काफी प्रसिद्ध
दरअसल, शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद का ऐतिहासिक भाषण आज भी इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है। 11 सितंबर, 1893 को स्वामी विवेकानन्द ने वह यादगार भाषण दिया था जिसकी शुरूआत उन्होंने वहां मौजूद अमेरिकियों को...'अमेरिका के भाइयों और बहनों' के रूप में संबोधित कर किया था। स्वामी जी ने देशभक्ति, सभी धर्मों के प्रति सम्मान, धार्मिक समझ की खोज, विज्ञान की समझ, अनुष्ठानों के महत्व और आवश्यकता की पहचान, हिंदू धर्म की जड़ों का ज्ञान, उद्देश्यों के बारे में जागरूकता सहित आवश्यक जीवन सिद्धांतों पर बेहद शानदार तरीके से भाषण दिया।
स्वामी विवेकानंद के भाषण की पांच बड़ी बातें...
यहां सुनिए पूरा भाषण…
यह भी पढ़ें:
जी20 शिखर सम्मेलन के स्पेशल मोमेंट्स को पीएम मोदी ने किया शेयर, आप भी देखें वीडियो…
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.