पीएम मोदी ने कहा: देश का महामंत्र बन चुका है-एक हैं तो सेफ हैं...

Published : Nov 23, 2024, 08:19 PM ISTUpdated : Nov 23, 2024, 08:54 PM IST
PM Narendra Modi photo

सार

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी की जीत को विकास की जीत बताया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। झारखंड में हार पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।

PM Narendra Modi speech: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि, झारखंड चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र की जीत का जश्न मनाने बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। यहां उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह आदि नेताओं ने स्वागत किया।

जय भवानी का नारा से किया शुरूआत

महाराष्ट्र चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग महाराष्ट्र से परिचित होंगे तो उन्हें पता होगा कि वहां पर जब जय भवानी कहते हैं तो जय शिवाजी का नारा लगता है। उन्होंने कहा कि हम यहां एक और ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है। महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई है। महाराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है। आज महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतें हारी हैं। आज नेगेटिव पॉलिटिक्स की पराजय हुई है। आज परिवारवाद की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है। मैं देशभर के बीजेपी के, एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन सबका अभिनंदन करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे जी, परम मित्र देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की भूरि-भूरि प्रशंसा करता हूं।

झारखंड में और मेहनत अब करेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि देश अब सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। मैं महाराष्ट्र के मतदाताओं का, हमारे युवाओं का, विशेषकर माताओं-बहनों का, किसान भाइयों का, देश की जनता का आदरपूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। झारखंड के तेज विकास के लिए अब और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे। बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता इसमें मदद करेगा। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जनता ने आज साबित कर दिया है कि तुष्टिकरण नहीं चलेगा।

50 साल की सबसे बड़ी जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 50 साल में किसी भी पार्टी या किसी भी प्रीपोल अलायंस के लिए यह सबसे बड़ी जीत है। यह लगातार तीसरी बार है जब भाजपा के नेतृत्व में किसी गठबंधन को लगातार महाराष्ट्र ने आशीर्वाद दिए हैं, विजयी बनाया है। यह लगातार तीसरी बार है जब भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह निश्चित रूप से ऐतिहासिक है। यह भाजपा के गवर्नेंस मॉडल पर मुहर है। अकेले भाजपा को ही कांग्रेस और उसके सभी सहयोगियों से कहीं अधिक सीटें महाराष्ट्र के लोगों ने दी है। यह दिखाता है कि जब सुशासन की बात आती है तो देश सिर्फ और सिर्फ भाजपा और एनडीए पर भरोसा करता है। साथ ही एक और बात है जो आपको और खुश कर देगी। महाराष्ट्र देश का छठां राज्य है जिसने बीजेपी को लगातार तीन बार जनादेश दिया है। इसके पहले गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में भी एनडीए को तीन बार से ज्यादा बार जनादेश मिला है। आपने मुझे तीसरी बार मौका दिया। यह जनता का हमारे सुशासन के मॉडल पर विश्वास है और हम इस विश्वास को बनाए रखने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। मैं आज महाराष्ट्र की जनता जनार्दन का विशेष अभिनंदन करना चाहता हूं। लगातार तीसरी बार स्थिरता को चुनना, यह महाराष्ट्र के लोगों की सूझबूझ को दर्शाता है। कुछ लोगों ने बीच में धोखा देकर अस्थिरता पैदा करने की कोशिश की लेकिन महाराष्ट्र ने नकार दिया है उन लोगों को और सजा भी दे दी है।

महाराष्ट्र ने कांग्रेस को खारिज कर दिया

पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र ने सबसे बड़ा संदेश दिया कि एक हैं तो सेफ है। आज देश का महामंत्र बज चुका है। कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर बोलकर, एससी-एसटी-ओबीसी को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे। लेकिन उनकी साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा कि एक हैं तो सेफ हैं। जाति-धर्म और भाषा, क्षेत्र के नाम पर लड़ाने वालों सबक सिखाया है।

कांग्रेस के एजेंडा और चाल को महाराष्ट्र ने नकार दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस को मराठी भाषा की सेवा का मौका मिला लेकिन इन लोगों ने कुछ नहीं किया। हमारी सरकार ने मराठी भाषा को क्लासिकल भाषा का दर्जा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि इंडी वाले देश के बदले मिजाज को समझ नहीं पा रहे हैं। यह सच्चाई स्वीकार नहीं करना चाहते। देश का वोटर अस्थिरता नहीं चाहता। देश का वोटर नेशन फर्स्ट की भावना वाला है। जो कुर्सी फर्स्ट का सपना देखते हैं उनको वोटर देखना नहीं चाहता। देश का वोटर दूसरे राज्यों का भी आंकलन करता है। वह देखता है कि जो एक राज्य में बड़े-बड़े प्रॉमिस करता है उनका परफार्मेंस करती है। महाराष्ट्र ने भी देखा कि कर्नाटक, तेलंगाना में कैसा परफार्मेंस कर रहे हैं। पंजाब में भी देखने को मिलेगा। जो वादे दूसरे राज्यों में किए गए उनका हाल क्या है। यही वजह है कि कांग्रेस को महाराष्ट्र ने खारिज कर दिया। कांग्रेस ने लोगों को गुमराह करने के लिए दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री तक उतारे लेकिन इनकी चाल सफल नहीं हो सकी। इनके खतरनाक चाल सफल हुआ न ही इनका एजेंडा सफल हुआ। महाराष्ट्र ने यह संदेश दिया है कि पूरे देश में एक ही संविधान चलेगा, वह संविधान है बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान, भारत का संविधान। जो भी देश में दो संविधान की बात करेगा, उसको देश पूरी तरह से नकार देगा। कांग्रेस और उसके साथियों ने जम्मू-कश्मीर में फिर से आर्टिकल 370 का दीवार बनाने का काम किया। महाराष्ट्र ने उनको नकार कर साफ संदेश दे दिया कि ये नहीं चलेगा। अब दुनिया की कोई ताकत उसे वापस नहीं कर सकेगी।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में कांग्रेस की बड़ी हार: पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण भी हारे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
नोएडा की डॉ. अंजना सिंह सेंगर ने श्रीलंका में जीता एशिया आइकॉन अवॉर्ड, हिंदी साहित्य को मिली ग्लोबल पहचान