Video: 2014 से पहले कौन से 7 शब्द सुनाई देते थे...पीएम मोदी ने हंसते हुए लोकसभा में बताया

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में (Narendra Modi speech in Parliament) बताया कि 2014 से पहले देश में कौन से शब्द सुनाई देते थे। उन्होंने कहा कि लोगों का आत्मविश्वास खो गया था।

 

Vivek Kumar | Published : Jul 2, 2024 11:32 AM IST / Updated: Jul 02 2024, 06:00 PM IST

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi speech in Parliament) ने मंगलवार शाम को लोकसभा में भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 2014 से पहले देश में कौन से सात शब्द सुनाई देते थे। पीएम ने हंसते हुए यह बताया।

नरेंद्र मोदी ने कहा, "2014 के उन दिनों को याद कीजिए। हम 2014 के दिनों को याद करेंगे तो हमारे ध्यान में आएगा कि हमारे देश के लोगों का आत्मविश्वास खो चुका था। देश निराशा की गर्त में डूब चुका था। 2014 से पहले देश ने जो सबसे बड़ा नुकसान भुगता था, जो सबसे बड़ी अमानत खोई थी वो था देशवासियों का आत्मविश्वास। जब विश्वास और आत्मविश्वास खो जाता है तब उस व्यक्ति को, उस समाज को, उस देश को खड़ा होने मुश्किल हो जाता है।"

 

 

उन्होंने कहा, “उस समय सामान्य मानवीय के मुंह से यही निकलता था कि इस देश का कुछ हो नहीं सकता। उस समय हर जगह पर ये सात शब्द सुनाई देते थे- 'इस देश का कुछ नहीं हो सकता'। भारतीयों की हताशा के ये सात शब्द एक प्रकार से पहचान बन गए थे। उस समय आये दिन अखबार खोलते थे तो घोटालों की खबरें ही पड़ने को मिलती थी। सैकड़ों करोड़ के घोटाले, रोज नए घोटाले, घोटालों की घोटाले से स्पर्धा। ये घोटालेबाज लोगों के घोटाले।”

करप्शन के प्रति हमारा जीरो टॉलरेंस रहेगा

पीएम ने कहा, "हम 2014 में जब पहली बार जीतकर आए थे तो चुनाव अभियान में कहा था कि करप्शन के प्रति जीरो टॉलरेंस रहेगा। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी इसी नीति के कारण देश ने हमें आशीर्वाद दिया है। हमें हर कसौटी पर कसने के बाद देश की जनता ने हमें जनादेश दिया। जनता ने हमारे 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड को देखा है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को ओम बिरला ने क्यों बहुत बुरी तरह डांटा, कहा- आपका तरीका बहुत गलत है

उन्होंने कहा, "जनता ने देखा है कि गरीबों के कल्याण के लिए हमने समर्पण भाव से 'जनसेवा ही प्रभुसेवा' के मंत्र को चरितार्थ करते हुए कार्य किए हैं। विश्व के सबसे बड़े चुनाव अभियान में देश की जनता ने हमें तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया है। ये अपने आप में लोकतांत्रिक विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण घटना है। मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बाद भी उन्हें घोर पराजय का सामना करना पड़ा।"

यह भी पढ़ें- Video: 'बालक बुद्धि और शोले फिल्म की मौसी' कांग्रेस की 99 सीटों पर पीएम मोदी ने सुनाया किस्सा

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

हाथरस हादसा: बाबा नारायण हरि पर क्यों खामोश हैं नेता...सरकार और विपक्ष दोनों मौन?
केदारनाथ हाईवे पर सुरंग में भू्स्खलन, उत्तराखंड में आफत बनी बारिश
Assam Flood: असम में बाढ़ ने मचाई तबाही...52 लोगों की मौत, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित
हाथरस वाले बाबा के खिलाफ एक्शन मुश्किल...ना तो FIR में नाम, ना ही कोई पुराना ममला!
Uttarakhand में फंसे कांवड़ियों के लिए भगवान बनकर पहुंची SDRF #Shorts