सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, करेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन

Published : Oct 17, 2022, 07:38 PM IST
सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, करेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ जाएंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चल रहे काम की समीक्षा करेंगे। इसी दिन वह बद्रीनाथ भी जाएंगे। 24 अक्टूबर को दिवाली के दिन नरेंद्र मोदी सेना के जवानों से मिलेंगे और उनके साथ त्योहार मनाएंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस साल भी सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। दिवाली से पहले वह केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम की यात्रा करेंगे। पीएम पिछले आठ साल से सैनिकों के साथ दिवाली मना रहे हैं। 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री केदारनाथ जाएंगे। वह पहले पूजा करेंगे फिर विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कितना काम हुआ यह देखेंगे। इसके बाद वह उसी दिन बद्रीनाथ धाम जाकर पूजा करेंगे और बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 

सैनिकों से मिलेंगे नरेंद्र मोदी
24 अक्टूबर को दिवाली के दिन नरेंद्र मोदी सेना के जवानों से मिलेंगे और उनके साथ त्योहार मनाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद से वह हर साल सैनिकों के साथ दिवाली मना रहे हैं। जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह पीएम के केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के संभावित दौरे की तैयारी शुरू कर दी थी। पीएम माणा के सीमावर्ती गांव का दौरा करेंगे और ग्रामीणों तथा सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़ें- PM नरेंद्र मोदी ने की गुजरात में PMJAY-MA योजना आयुष्मान कार्ड के वितरण की शुरुआत

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद से पीएम मोदी ने हर साल सीमावर्ती क्षेत्रों में जाकर सैनिकों के साथ दिवाली मनाई है। 2014 में वह सियाचिन गए थे। 2019 और 2021 में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सैनिकों के साथ त्योहार मनाया था।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी को दी नसीहत, भारत जोड़ो यात्रा बंद कर जाएं हिमाचल प्रदेश और गुजरात

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?