
नई दिल्ली. हैदराबाद में 26 साल की डॉक्टर से गैंगरेप फिर हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक रेप के दौरान पीड़िता बेहोश हो गई, इसके बाद जब वह होश में आई तो आरोपियों ने दम घोंट दिया। पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में ही चारों आरोपियों ने साजिश रची।
क्या है मामला?
हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर गच्चीबाउली में काम करने के लिए जाती थी। वह एक टोल प्लाजा के पास अपनी स्कूटी पार्क कर देती थी और आगे कैब से चली जाती थी। ऐसा ही बुधवार को उन्होंने किया, लेकिन जब वे वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी पंचर है तो उन्होंने कैब से जाने का फैसला किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पंचर ठीक कराने का ऑफर दिया और स्कूटी ले गए। थोड़ी देर बाद वे बहाना बनाकर लौटे, और थोड़ी दूर तक महिला डॉक्टर को ले गए। यहां उसके साथ चारों आरोपियों ने रेप किया। फिर उसे आग लगा दी।
पुलिस ने घटनाक्रम का किया खुलासा
27 नवंबर :
- शाम 6.13 बजे डॉक्टर ने स्कूटी पार्क की।
- 9.13 बजे उसे स्कूटी पंचर मिलती है।
- मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ मदद के लिए आता है।
- इसके बाद वह दूसरे आरोपी शिवा को बुलाता है, जो उसे स्कूटी ठीक कराने में मदद के लिए राजी करता है।
- रात 9.18-9.24 तक डॉक्टर ने अपनी बहन से फोन पर बात की।
- 9.28 पर आरोपी वापस आते हैं और कहते हैं कि पंचर की सारी दुकानें बंद हो चुकी हैं।
- आरोपी डॉक्टर को पास में ही सुनसान जगह ले जाते हैं। जहां उसके साथ चारों दुष्कर्म करते हैं।
- रात 9.48 पर डॉक्टर का फोन स्विच ऑफ हो जाता है।
- रात 10.08 पर गैंगरेप के बाद हत्या।
- देर रात 2 से 2.30 बजे डॉक्टर को जला दिया गया।
28 नवंबर की सुबह महिला डॉक्टर का शव मिलता है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.