अमित शाह की यात्रा से पहले मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की मौत

Published : May 29, 2023, 12:06 PM ISTUpdated : May 29, 2023, 12:08 PM IST
Manipur Violence

सार

गृह मंत्री अमित शाह आज मणिपुर की यात्रा करने वाले हैं। इससे पहले रविवार को हुई हिंसा (Manipur Violence) में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी है।

इंफाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज मणिपुर की यात्रा करने वाले हैं। इससे पहले राज्य में फिर से हिंसा (Manipur Violence) की आग भड़की है। रविवार को हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हुए हैं। मणिपुर में पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसा की घटनाओं में 80 लोगों की मौत हुई है।

अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों ने सेरो और सुगनु इलाके में कई घरों में आग लगा दी थी। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की ताजा घटनाएं हुईं। रविवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में "40 आतंकवादी" मारे गए हैं।

सीएम बोले- 40 आतंकियों को मारा गया

बीरेन सिंह ने कहा, "आतंकी आम लोगों के खिलाफ M-16 और AK-47 जैसे राइफलों और स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे कई गावों में गए और उन्हें जला दिया। हमने सेना और अन्य सुरक्षा बलों की मदद से उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेना शुरू किया है। 40 आतंकियों को मार गिराया गया है।"

अमित शाह ने की शांति बनाए रखने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो दिनों में इंफाल घाटी के बाहरी इलाके में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। सुनियोजित तरीके से नागरिकों पर हमले हुए हैं। अमित शाह सोमवार को मणिपुर आने वाले हैं। उन्होंने मेइती और कुकी दोनों से शांति बनाए रखने और सामान्य स्थिति लाने के लिए काम करने की अपील की है।

इससे पहले अमित शाह ने मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए मेइती और कुकी समुदायों के प्रतिनिधियों और अन्य स्टेकहोर्डर्स के साथ कई बैठकें कीं थी। कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी शनिवार को मणिपुर गए थे। गौरतलब है कि पिछले महीने मणिपुर में हिंसा भड़क उठी थी। सरकार ने हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया है। इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?