COVID 19: गुजरात में नवजात जुड़वां पॉजिटिव निकले, 84% केस 8 राज्यों से, एक दिन में लगीं 36 लाख वैक्सीन

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश को हाईअलर्ट पर डाल दिया है। गुजरात में 15 दिन के नवजात पॉजिटिव निकलने का मामला सामने आया है। उन्हें वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश के 8 राज्यों से 84 प्रतिशत से अधिक केस निकल रहे हैं। हालांकि इस बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ गई है। गुरुवार को अकेले एक दिन में 36 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गईं। अब 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 2, 2021 2:14 AM IST / Updated: Apr 02 2021, 02:58 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने स्थिति खराब कर दी है। देश में अब तक 12.2 मिलियन केस आ चुके हैं। इनमें से 11.5 मिलियन रिकवर हो चुके हैं, लेकिन इनमें से 1 लाख 63 हजार लोगों की मौत हो गई। इस बीच गुजरात में 15 दिन के जुड़वां बच्चे पॉजिटिव निकले हैं। उन्हें डायरिया और डिहाइड्रेशन की तकलीफ के चलते वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भती कराया गया है। हालांकि इनकी हालत अब ठीक है, लेकिन अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया। देश में गुरुवार को 81,398 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। गुरुवार को 50,384 मरीज ठीक हुए और 468 लोगों की मौत हुई। मतलब इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में एक ही दिन में 30,543 की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को नए केस का आंकड़ा 1 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा रहा। तब 81,785 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी 450 के पार रहा। इससे एक दिन पहले 458 लोगों ने दम तोड़ा था।

गुरुवार से 45 साल की ऊपर के ऊपर के सभी को वैक्सीन
देशभर में 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगने की शुरुआत हो गई। केंद्र ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर कहा है कि अप्रैल महीने में सभी दिन टीकाकरण किया जाए। यानी अवकाश के दिन भी टीकाकरण होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को 36,71,242 वैक्सीनेशन किया गया। देश में कुल 6,87,89,138 वैक्सीनेशन किया जा चुका है। 

Latest Videos

8 राज्यों में सबसे अधिक मामले
गुरुवार को देशभर में 72,330 नए केस सामने आए। इनमें 459 मौतें हो गईं। कोरोना वायरस के कुल केस का 84.61 प्रतिशत 8 राज्यों से आ रहा है। ये हैं-महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र। कोरोना के रफ्तार को देखते हुए शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने सभी राज्यों की हाईप्रोफाइल मीटिंग बुलाई। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ​आदित्यनाथ ने राज्य में कोरोना की स्थिति पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जिस गति से कोरोना बढ़ रहा है उसे रोकने के लिए हमें संयम बरतने की आवश्यकता है। हमने रतलाम, खरगोन, बैतूल, और छिंदवाड़ा में अधिकारियों की टीम भेजी हैं। जहां संक्रमण ज़्यादा है, वहां कोरोना रोकने के लिए क्या-क्या व्यवस्थाएं की जा सकती हैं, उस पर हम ध्यान दे रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन तेंदुलकर 27 मार्च को कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे।

यह भी जानें

टॉप-5 कोरोना संक्रमित प्रदेश

(यह तस्वीर मुंबई के चेंबूर वाशी नाका म्हाडा कॉलोनी की है। यहां एक खुले बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड निर्देशों का उल्लंघन देखा गया।)

 

 

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

विजयादशमी की शुभकामनाएं: ये हैं श्रीराम और शस्त्र पूजा के 3 शुभ मुहूर्त
अपने लाडले डॉग 'GOA' के लिए कितनी दौलत छोड़ गए RATAN TATA?
हरियाणा हार के बाद शांत नहीं बैठी कांग्रेस, लिया एक बड़ा फैसला । Haryana Election Result
Ratan Tata से कितनी अलग Noel Tata की स्टाइल, क्या चीज बिल्कुल भी नहीं है पसंद
दुर्गा पूजा में ब्रा पहनकर पहुंची अभिनेत्री, यूजर बोले- यहां तो ढंग के कपड़े पहन लेती