Prajwal Revanna Scandal: पूर्व पीएम देवेगौड़ा बोले- पोता दोषी मिले तो कार्रवाई हो, नहीं करेंगे विरोध

Published : May 18, 2024, 04:53 PM ISTUpdated : May 18, 2024, 04:55 PM IST
former pm Hd Devegowda alleged to siddaramaiah to unstable Kumaraswamy

सार

पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने कहा है कि पोता प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं का यौन उत्पीड़न मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वे इसका विरोध नहीं करेंगे। 

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते और सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लगे महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों पर अपना रुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरा पोता दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का विरोध नहीं करेंगे।

अपने बेटे और विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अपहरण के आरोपों पर गौड़ा ने कहा कि मामले मनगढ़ंत थे। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्यवाही चल रही है, इसलिए इसपर अधिक बात नहीं कर सकते। शनिवार को गौड़ा 92 साल के हो गए। उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने के फैसले की घोषणा की थी। शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि जहां हैं वहीं से शुभकामनाएं दें।

देवेगौड़ा ने कहा, "मैं रेवन्ना के संबंध में कोर्ट में चल रही चीजों पर बोलना नहीं चाहता। प्रज्वल रेवन्ना विदेश गए हैं। इस संबंध में कुमारस्वामी (देवगौड़ा के दूसरे बेटे और जद (एस) के कर्नाटक अध्यक्ष) ने हमारे परिवार की ओर से बात रखी है। कानून के अनुसार कार्रवाई करना सरकार का कर्तव्य है।"

उन्होंने कहा, "इससे (यौन शोषण के मामलों) कई लोग जुड़े हुए हैं। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। कुमारस्वामी ने कहा है कि जो लोग भी इस मामले में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सभी प्रभावित महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए।"

प्रज्वल के खिलाफ कार्रवाई पर नहीं आपत्ति

पूर्व पीएम ने कहा, "प्रज्वल के खिलाफ कार्रवाई करने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन लोगों को एचडी रेवन्ना के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में पता चल गया है कि मामला कैसे बनाया गया है। एक मामले में उन्हें जमानत मिल गई है। दूसरे मामले में फैसला आना है। दोषी पाए जाने पर किसी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- Explainer: जानें 50 साल पहले भारत ने क्यों किया था पहला न्यूक्लियर टेस्ट, कैसे मुस्कुराए थे बुद्धा

प्रज्वल रेवन्ना पर लगे हैं महिलाओं के यौन शोषण के आरोप

बता दें कि 33 साल के प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। उनके सैकड़ों वीडियो सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं के यौन उत्पीड़न को दिखाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद से कर्नाटक की राजनीति में हंगामा मचा है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल
मंत्री जी के ऑफिस से सोना और ₹1.5 लाख कैश ले उड़ा चोर! कर्नाटक विधानसभा में तो गजब ही हो गया