
नई दिल्ली। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) द्वारा भेजा गया चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की तैयारी कर रहा है। पूरी दुनिया की नजर इसपर है। इस बीच भारत में ही कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें इसरो की चांद तक जाने की कामयाबी रास नहीं आ रही है।
ऐसे ही लोगों में शामिल हैं एक्टर प्रकाश राज। चंद्रयान तीन की लैंडिंग से पहले प्रकाश राज ने ट्विटर पर इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवन का मजाक उड़ाया है। इसके चलते लोग सोशल मीडिया पर जमकर उनकी क्लास लगा रहे हैं। लोग उन्हें बीमार मानसिकता का व्यक्ति बता रहे हैं। प्रकाश राज ने ट्विटर पर पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन के कैरिकेचर को शेयर किया है। इसमें सिवन को मग से ग्लास में चाय डालते दिखाया गया है। इसके साथ ही प्रकाश राज ने लिखा है, "ब्रेकिंग न्यूज: विक्रम लैंडर द्वारा चंद्रमा से भेजी गई पहली तस्वीर।"
इस ट्वीट के बाद प्रकाश राज को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। स्मिता बरूआ नाम की यूजर ने लिखा कि कभी भी नफरत को अपने ऊपर इतना हावी न होने दें कि आप अपने देश और अपने लोगों की प्रगति, उपलब्धियों और प्रयासों से नफरत करने लगें। यह जीवन की बहुत दुखद बर्बादी है।
ऋषि बागरी नाम के यूजर ने ट्वीट किया, "भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां फर्जी कार्यकर्ता, कॉमेडियन, विपक्ष और यूट्यूबर्स चंद्रयान 3 के विक्रमलैंडर के विफल होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं ताकि वे मोदी सरकार को नीचा दिखा सकें।"
एक यूजर ने लिखा, "इसरो भारत का सबसे बेहतर प्रतिनिधित्व करता है। कम संसाधन और निराशावादी माहौल के बाद भी इसने बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो वह प्रयास कर रहा है जिसे केवल मुट्ठी भर देशों ने हासिल किया है। यह आदमी भारत की सबसे खराब स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है। इसे उस देश से नफरत है जिसने उसे इतना कुछ दिया है।"
यह भी पढ़ें- ISRO ने शेयर की एकदम लेटेस्ट तस्वीरः गड्ढों के बीच उतरने के लिए क्या कर रहा Chandrayaan 3?
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.