
नई दिल्ली। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। पीके ने हाथ जोड़कर कभी भी कांग्रेस के साथ न जाने का ऐलान किया है। कुछ हफ्तों पहले ही प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की बात चल रही थी। कई राउंड मीटिंग के बाद बात न बनीं और फिर पीके ने बिहार की ओर रूख कर लिया था।
प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की यात्रा पर हैं। बिहार में जनसुराज यात्रा पर निकले पीके यहां एक वैकल्पिक सरकार का आधार तलाशने के साथ साथ जनता की नब्ज टटोल रहे हैं। मंगलवार को वैशाली में पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस नीचे जाएगी और सबको ले जाएगी
सफल चुनावी रणनीतिकार माने जाने वाले प्रशांत किशोर ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ कभी नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीचे जाएगी और सभी को अपने साथ ले जाएगी। पीके ने अपनी सफल चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि 2015 में, हमने बिहार जीता। 2017 में, हमने पंजाब जीता। 2019 में जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश में जीते। हम तमिलनाडु और बंगाल में जीते। 11 वर्षों में, हम केवल एक चुनाव हार गए। वह था 2017 का यूपी चुनाव जिसमें मैं कांग्रेस के लिए रणनीति बना रहा था। उत्तर प्रदेश चुनाव हारने के बाद मैंने फैसला किया कि मैं कांग्रेस के साथ कभी काम नहीं करूंगा।
अगर कांग्रेस के साथ गया तो डूब जाउंगा
पीके ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो कभी भी एक साथ काम नहीं करेगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा कांग्रेस के नेता ऐसे हैं कि वे नीचे जाएंगे और सभी को अपने साथ ले जाएंगे। अगर मैं जाऊंगा, तो मैं भी डूब जाऊंगा।
उदयपुर चिंतन शिवर को विफल बता चुके
पीके ने राजस्थान के उदयपुर में हाल ही में कांग्रेस के चिंतन शिविर को विफल घोषित किया था। उन्होंने इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनावों में कांग्रेस की हार की भी भविष्यवाणी की थी।
यह भी पढ़ें:
ITBP के ट्रेनीज ने जुगाड़ से बनाया ई-ऑटो, Scrap से तैयार हुआ हॉक, लागत जानकर रह जाएंगे हैरान
फंस गए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, बेगुसराय में दर्ज हुआ केस
ममता बनर्जी का कार्यकर्ता से बातचीत का वीडियो वायरल, बोलीं- दस हजार दूंगी अगर...
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.