राष्ट्रपति ने किया विधायक चुने गए केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार, राजीव चंद्रशेखर को मिला जल शक्ति का प्रभार

Published : Dec 07, 2023, 10:59 PM ISTUpdated : Dec 07, 2023, 11:08 PM IST
Rajeev Chandrasekhar

सार

विधायक बने तीन केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, शोभा करंदलाजे, राजीव चंद्रशेखर और भारती प्रवीण पवार को अतिरिक्त प्रभार मिला है। 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और रेणुका सिंह सरुता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हाल के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद इन मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके मौजूदा विभाग के अलावा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय सौंपा गया है। राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें- जानें क्यों पीएम ने भाजपा सांसदों से कहा- ‘मुझे मोदी जी मत कहो, मैं मोदी हूं’

भारती प्रवीण पवार को मिला जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री का प्रभार

केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर अपने अन्य विभागों के अलावा जल शक्ति राज्य मंत्री के रूप में भी काम करेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, लगाया विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें