राष्ट्रपति मुर्मू को मिला फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर'

Published : Aug 06, 2024, 05:03 PM ISTUpdated : Aug 07, 2024, 12:27 AM IST
President Murmu in Fiji

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी सरकार द्वारा 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर' से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस सम्मान को भारत और फिजी के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक बताया। 

Companion of Order award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी सरकार द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। 'कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर' से सम्मानित हुईं राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना करते हुए इस साझेदारी को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया। मंगलवार को फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवलीली काटोनिवेरे ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी का कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर प्रदान किया। 

 

 

ऐसा लग रहा है मैं घर पर हूं

फिजी में रहने वाले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं आपको आपके पूर्वजों की भूमि भारत के 1.4 अरब भाइयों और बहनों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। पिछले 24 घंटों में जब से मैं यहां फिजी में हूं, इस खूबसूरत देश के लोगों की गर्मजोशी और स्नेह से मैं बहुत प्रभावित हुई हूं। हालांकि, यह फिजी की मेरी पहली यात्रा है, हर जगह आपकी उपस्थिति के कारण, मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं घर पर हूं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि हमारे प्रवासी भारतीयों के हितों को ध्यान में रखते हुए, भारत सरकार ने भारतीय प्रवासियों के साथ संबंधों को और गहरा करने, और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए, Overseas Citizen of India Card या OCI Card सहित कई पहलें शुरू की हैं। प्रवासी परिवार की युवा पीढ़ी के लिए, हमारे पास उन्हें उनके भारतीय जड़ों से जोड़ने के लिए “Know India Programme” है। मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि फ़िजी के युवाओं ने अच्छी संख्या में इस प्रोग्राम का लाभ उठाया है।

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे एक सक्षम और संवेदनशील भारत उभर रहा है, हमने वैश्विक मंच पर प्रमुख लीडरशिप रोल्स निभाए हैं। पिछले साल हमारी G-20 अध्यक्षता की ऐतिहासिक सफलता ने प्रदर्शित किया कि भारत की inclusive, decisive, ambitious और action-oriented leadership दुनिया के लिए क्या कर सकती है। जैसा कि हमने G-20 की अध्यक्षता के दौरान किया था, हम Global South के हितों की जोरदार आवाज उठाने के लिए हर वैश्विक मंच का उपयोग करना जारी रखेंगे और भावी पीढ़ियों के लिए एक निष्पक्ष, न्यायसंगत और सुरक्षित दुनिया बनाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश: सेना के कई जनरल हटाए गए, संसद भंग, मंत्री अरेस्ट, यह है टॉप अपडेट्स

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

मकर संक्रांति: कहीं गर्दन की हड्डी रेती तो कहीं काटी नस, चाइनीज मांझे की बेरहमी से कांप उठेगा कलेजा
Ariha Shah Case: साढ़े 4 साल से Germany में फंसी मासूम, मौसी ने बताया क्या है पूरा मामला