Ayushman Bharat Scheme: 70 साल से अधिक है उम्र तो इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, राष्ट्रपति ने की बड़ी घोषणा

Published : Jun 27, 2024, 06:13 PM ISTUpdated : Jun 27, 2024, 06:17 PM IST
President Droupadi Murmu

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने घोषणा की है कि अब आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना (Ayushman Bharat scheme) का लाभ 70 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मिलेगा। 

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने अपने अभिभाषण में घोषणा की कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना (Ayushman Bharat scheme) के तहत 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त इलाज मिलेगी। उनके इलाज पर होने वाला खर्च सरकार उठाएगी। इससे बुजुर्गों को सही इलाज मिल सकेगा और इसका खर्च उनके परिजनों को नहीं उठाना होगा।

AB-PMJAY (Ayushman Bharat-Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। दुनिया की इस सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। अब नरेंद्र मोदी की सरकार ने सभी वर्गों के 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को इस योजना का लाभ देने का फैसला किया है।

आयुष्मान भारत योजना से कवर होंगे 70 साल से अधिक के सभी लोग

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण के दौरान AB-PMJAY की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 55 करोड़ लाभार्थियों को इससे मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिल रहीं हैं। राष्ट्रपति ने कहा, "सरकार इस क्षेत्र में एक और निर्णय लेने जा रही है। अब 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर किया जाएगा। उन्हें मुफ्त इलाज मिलेगा।"

राष्ट्रपति ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश भर में 25,000 जन औषधि केंद्रों की स्थापना की है। इन केंद्रों पर लोगों को सस्ती दवाइयां मिल रहीं हैं। इससे आम लोगों का दवाओं पर खर्च कम हुआ है।

यह भी पढ़ें- Parliament Session 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रभावशाली अभिभाषण, आपातकाल, पेपर लीक, सेना और सुरक्षा मुद्दों पर रखी बात

AB-PMJAY से हर साल करा सकते हैं 5 लाख तक का इलाज

AB-PMJAY दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसे सरकार चला रही है। इस योजना से गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तक पहुंच मिल रही है। AB-PMJAY से एक परिवार के लोग एक साल में अधिकतम 5 लाख रुपए तक का इलाज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Lal krishna Advani: भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी AIIMS से हुए डिस्चार्ज, जानें आगे की स्थिति को लेकर क्या आया अपडेट?

PREV

Recommended Stories

हुमायूं कबीर कौन, जिन्होंने बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किया करोड़ों का चंदा
Indigo Crisis Day 7: इंडिगो ने दिया ₹827 करोड़ का रिफंड, यात्रियों को लौटाए 4500 बैग