राफेल फाइटर जेट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भरी उड़ान, इसी राफेल ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को किया था तबाह

Published : Oct 29, 2025, 12:16 PM IST
President Droupadi Murmu

सार

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अंबाला एयर फोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरी। इस दौरान भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह खुद राफेल विमान उड़ा रहे थे।

President Droupadi Murmu: हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से बुधवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। इस राफेल विमान को एक महिला पायलट ने उड़ाया। राष्ट्रपति की यह उड़ान करीब 20 मिनट तक उड़ी। उड़ान से पहले एयरफोर्स के जवानों ने राष्ट्रपति मुर्मु को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल वायुसेना के बहादुर जवानों को सम्मानित किया। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्य के मंत्री अनिल विज सहित कई रक्षा और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ऐसा करने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मु

गौरतलब है कि भारत ने इस साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत राफेल लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को हरियाणा के अंबाला जाएंगी, जहां वे राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं। इससे पहले, 8 अप्रैल 2023 को उन्होंने असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई विमान में उड़ान भरी थी। उस उड़ान के साथ वे ऐसा करने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति बनी थीं।

यह भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की कनाडा में बिजनेसमैन की हत्या, पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!