President Election: NDA उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने सोनिया गांधी-ममता बनर्जी और शरद पवार से भी समर्थन मांगा

राष्ट्रपति चुनाव(President Election 2022) के लिए NDA की कैंडिडेट द्रोपदी मुर्मू(NDA presidential candidate Draupadi Murmu) ने 24 जून को अपना नॉमिनेशन दाखिल किया। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है, जबकि रिजल्ट 21 जुलाई को आएगा। बता दें कि यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार बनाया है।

Amitabh Budholiya | Published : Jun 24, 2022 1:11 AM IST / Updated: Jun 27 2022, 07:32 AM IST

नई दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव(President Election 2022) के लिए NDA की कैंडिडेट द्रोपदी मुर्मू(NDA presidential candidate Draupadi Murmu) 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। सूत्रों के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है। इधर, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्र ने यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 'जेड (Z)'श्रेणी की सिक्योरिटी दी है। राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है, जबकि रिजल्ट 21 जुलाई काे आएगा। बता दें कि यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। 64 साल की द्रौपदी मुर्मू संथाल आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में 20 जून, 1958 को हुआ था। ( पहली तस्वीर-एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू एनडीए सदस्यों के साथ संसद भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद नामांकन पत्र दाखिल करने गईं।)

(द्रौपदी मुर्मू का संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने स्वागत किया।)

विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए और महिलाओं का सम्मान करे क्योंकि हमारी संस्कृति महिला सम्मान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग उनको मना नहीं करेंगे। विपक्ष से प्रार्थना है कि अपनी नाकामी न दिखाएं और सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू जी को चुने। बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी

वो बहुत ही विनम्र महिला हैं और विनम्र पृष्ठभूमि से आती हैं। वो पढ़ी-लिखी और विधायिका एवं प्रशासक के रूप में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि हमारे PM, NDA और भाजपा ने उचित निर्णय लिया है। कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई

पहले अनुसुचित समाज के राम नाम कोविंद प्रधानमंत्री बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले उन समाज के लोगों का आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह

मैं बेहद रोमांचित हूं। यह हमारी विचारधारा का हिस्सा रहा है। मेरे दिवंगत पिता पीएस संगमा ने एक बार कहा था कि एक दिन एक आदिवासी व्यक्ति भारत का राष्ट्रपति बनेगा। यह हम सभी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है। हम उनकी(द्रोपदी मुर्मू) उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं। मेघालय के सीएम कोनराड संगमा

भाजपा सोशल इंजीनियरिंग में विश्वास करती है इसलिए सब वर्ग के लोगों को संवैधानिक पदों पर बैठाना प्रधानमंत्री की सोच है। सबको उनका समर्थन करना चाहिए था। हम अपील करते हैं कि इतनी बड़ी जनजातीय नेता हैं, उनको सर्वसम्मति से चुनाव करना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

द्रौपदी मुर्मू द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले निर्दलीय सांसद नवनीत राणा कुछ इस अंदाज में संसद भवन पहुंचीं

यह भी जानें

 

द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले जब संसद भवन पहुंचीं।

pic.twitter.com/t7gwk0fnwL

pic.twitter.com/3T3ZBBNV29

YSR कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू को दिया समर्थन
वाईएसआर कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए राजग(NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय से गुरुवार रात एक विज्ञप्ति में शीर्ष संवैधानिक पद के लिए मुर्मू के नामांकन की सराहना की गई। यह एक अच्छा संकेत है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार एक आदिवासी समुदाय से एक व्यक्ति, वह भी एक महिला, राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित हुई है, इसलिए, वाईएसआरसी ने उन्हें अपना समर्थन दिया। हालांकि मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी शुक्रवार को नई दिल्ली में मुर्मू के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन राज्य मंत्रिमंडल की पूर्व निर्धारित बैठक के कारण वह नहीं आ पा रहे हैं। वाईएसआरसी संसदीय दल के नेता वी विजयसाई रेड्डी और लोकसभा में नेता पी मिधुन रेड्डी इस कार्यक्रम में वाईएसआरसी का प्रतिनिधित्व करेंगे। वाईएसआरसी के राज्यसभा में नौ सदस्य और लोकसभा में 22 के अलावा आंध्र प्रदेश विधानसभा में 151 सदस्य हैं। 

नवीन पटनायक पहले ही खुशी जता चुके हैं
द्रौपदी मुर्मू को NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेट किए जाने पर BJD सुप्रीमो और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहले ही खुशी जता चुके हैं। पटनायक ने मुर्मू को उनकी उम्मीदवारी पर बधाई देते हुए एक ट्वीट में कहा था, "पीएम @narendramodi जी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे खुशी हुई। यह वास्तव में ओडिशा के लोगों के लिए गर्व का क्षण है।"

यह भी पढ़ें
नरेंद्र मोदी ने की द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, कहा- अद्भुत है जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ
Who is Draupadi Murmu:पति और दो जवान बेटों को खो चुकी हैं द्रौपदी मुर्मू, मां-बाप बन अकेले की बेटी की परवरिश
President Election: NDA प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मु ने नए दिन की शुरुआत मंदिर में साफ-सफाई से की, नंदी को चूमा

 

Read more Articles on
Share this article
click me!