एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) दिल्ली पहुंची हैं। वह 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल व डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों द्वारा पूरे भारत में सराहा गया है। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए विजन अद्भुत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

24 जून को नामांकन दाखिल करेंगी द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल व डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे। हाथों में गुलाब का फूल लिए लोगों ने द्रौपदी मुर्मू का अभिवादन किया।

द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। मुर्मू ने अपने एक बयान में कहा है कि मुझे राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया इसके लिए सभी को धन्यवाद। मुझे चुनाव में सभी के सहयोग की जरूरत है। मैं सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी। 

द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर से दिल्ली आईं थी। भुवनेश्वर हवाईअड्डे पर मौजूद द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू ने कहा कि यह अविश्वसनीय था। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है। वह खुद हैरान हैं। देश के लोग मेरी मां को उनकी सादगी और मृदुभाषी स्वभाव के लिए प्यार करते हैं। परिवार की जिम्मेदारियां मुझे सौंपकर वह देश की सेवा करने के लिए चली गई हैं।

यह भी पढ़ें- हादसों से भरी रही 'भावी' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी, 3 बार टूटा दुखों का पहाड़ फिर ऐसे बदली किस्मत

एयरपोर्ट हुआ आदिवासी नृत्य
मुर्मू भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में करीबी और शुभचिंतक उन्हें विदा करने आए थे। इस दौरान आदिवासी नृत्य भी किया गया। वह बुधवार रात को भुवनेश्वर पहुंची थी। मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर स्थित अपने पैतृक घर में थी। वह बुधवार को भुवनेश्वर के लिए निकलीं थीं। 280 किलोमीटर की यात्रा के दौरान रास्ते में उन्होंने कई जगह लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। वह रात को भुवनेश्वर पहुंचीं और एमएलसी गेस्ट हाउस में ठहरीं।

यह भी पढ़ें- Presidential polls: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को Z Plus सुरक्षा, बोलीं- हैरान हूं और खुश भी