कुछ अलग अंदाज में मनाया जा रहा PM मोदी का आज 71वां Happy Birthday, कहीं वैक्सीनेशन; तो कहीं पौधारोपण

आज(17 सितंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi)का 71वां जन्मदिन(Happy Birthday) है। इसे बेहद सादगी और कुछ अनूठे संदेश देते हुए मनाया जा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 17, 2021 2:34 AM IST / Updated: Sep 17 2021, 10:00 PM IST

नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)का 71वां जन्मदिन (Happy Birthday) है। इसे बेहद सादगी और कुछ अनूठे संदेश देते हुए मनाया जा रहा है। जैसे मध्य प्रदेश में महावैक्सीनेशन कैम्पेन का आयोजन किया गया है। वहीं, कई जगह पौधारोपण से लेकर दूसरे अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।

सैंड आर्ट से बनाई मोदी की इमेज
जाने माने सैंड आर्टिस्ट(SandArtist) सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik) ने पुरी के समुद्र तट 2035 शेल्स(shells) से मोदी की इमेज तैयार की। पटनायक ने लिखा-महाप्रभु जगन्नाथ उन्हें भारत माता की सेवा करने के लिए लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।

बंगाल में राज्यपाल ने किया पौधारोपण
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर राजभवन में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा, "पीएम को जन्मदिन की बधाई और इस उपलक्ष्य में पहले के भांति राजभवन में जिस उम्र में उन्होंने पदार्पण किया है उतने पेड़ लगाएं जा रहे हैं।"

pic.twitter.com/ReVjVIOqJR

यूपी में 71 का लड्डू
उत्तर प्रदेश के बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लोगों ने मिट्टी के दीए जलाए और 71 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांटा।  एक व्यक्ति ने बताया,''लोगों में बहुत उत्साह है। आयोजन पूरे शहर में किया जा रहा है।पूरे शहर में दिए जलाए जा रहे हैं।''

 pic.twitter.com/2Gki5tYILJ

पार्टी ने जारी किए दो वीडियो
मोदी के कामों और उनके व्यक्तित्व को दिखाने BJP ने twitter पेज पर दो वीडियो जारी किए हैं।

 pic.twitter.com/775hqtBfLr

नमो ऐप पर देख सकते हैं मोदी की कहानी
मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर नमो ऐप पर उनके जीवन पर आधारित वर्चुअल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। BJP ने twitter पर लिखा-जरूर देखिए! नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए 18002090920 पर मिस्ड कॉल करें।

pic.twitter.com/ne8dNizIAR

राष्ट्रपति से लेकर तमाम नेताओं ने दी बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और गृहमंत्री अमित शाह ने भी tweet करके मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

pic.twitter.com/YpVUCIQVvV

 

एमएलसी एके शर्मा ने केक काटकर मनाया जन्मदिन

पूर्वांचल के सन्तकबीरनगर जिले में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं एमएलसी एके शर्मा ने केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। एमएलसी शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं एवं सर्वसमाज को हक़ एवं अधिकार दिलाने का कार्य करते हैं।
"

यह भी पढ़ें
PM Modi Birthday: पीएम मोदी किसे मानते हैं सबसे बड़ी चुनौती..ऐसी 7 क्वालिटी जो युवा उनसे सीख सकता है
Modi Birthday: टीम को मोटिवेट करना-जीत का फार्मूला देना..PM ने जैसे कोरोना में संभाला, सीखने वाली हैं 8 बातें
Modi Birthday:कभी नीरदलैंड में चलाई साइकिल-कभी एडवेंचर... जिंदगी में एनर्जी लाने के लिए क्या करना चाहिए

 

pic.twitter.com/gJ9ap9G95e

 

Share this article
click me!