रुद्रपुर में रैली से पहले पीएम ने किया रोड शो, वीडियो में देखें समर्थकों ने कैसे किया स्वागत

Published : Apr 02, 2024, 02:50 PM ISTUpdated : Apr 02, 2024, 03:19 PM IST
PM Modi Road Show

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में रोड शो किया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों किनारे हजारों लोग जुटे। 

रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचे। प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए हजारों लोग सड़क पर जुटे हुए थे। नरेंद्र मोदी रैली स्थल की ओर बढ़े तो सड़क के दोनों किनारे मौजूद हजारों लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। नाजारा किसी रोड शो की तरह था।

 

 

सड़क पर उमड़े जन-सैलाब को देखकर नरेंद्र मोदी अपनी कार से बाहर आ गए। उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। लोग मोदी..मोदी.. के नारे लगा रहे थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोग पीएम के काफिले के सामन नहीं आएं इसके लिए सड़क के दोनों किनारे पर बांस बांधकर बैरिकेड लगाए गए थे। कई जगह रस्सी भी लगाई गई थी।

रुद्रपुर की रैली में पीएम ने राहुल गांधी पर किया हमला

प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर की रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर नाम लिए बिना हमला किया। नाम लेने की जगह पीएम ने राहुल गांधी को कांग्रेस के शाही परिवार का शहजादा बताया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने ऐलान किया है, अगर देश ने तीसरी बार मोदी सरकार को चुना तो आग लग जाएगी। इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगों को भड़काने में जुट गई है।"

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: पीएम बोले- इमरजेंसी की मानसिकता वाले कांग्रेस को लोकतंत्र में भरोसा नहीं

तीसरे टर्म में भ्रष्टाचार पर होगा तेज प्रहार

पीएम ने कहा, "मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है, मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। आपके लिए मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। तीसरे टर्म में आपका ये बेटा एक और बड़ा काम करने जा रहा है। आपको 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' शुरू की गई है। इसके लिए आवेदन लिया जा रहा है। मोदी, विपक्ष की गालियों और धमकियों से डरने वाला नहीं है। हर भ्रष्ट पर कार्रवाई जारी रहेगी। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ। वो कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ। तीसरे टर्म की शुरुआत में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा।"

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला
Supreme Court On Delhi Protests:' सार्वजनिक स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं', SC ने जारी किया नोटिस!