
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे लोकतंत्र पर खतरा आरोप का जवाब दिया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि सत्ता नहीं मिलने से निराश विपक्ष विश्व मंच पर देश को बदनाम करने में लगा है। वे हमारे लोगों, लोकतंत्र और संस्थाओं के बारे में अफवाहें फैलाते हैं।
राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर युवराज को खुद व खुद सत्ता नहीं मिल रही है तो इससे भारत चुनावी निरंकुश देश नहीं बन जाता। वे चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन देश के लोगों को प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं। इससे भारत कम लोकतांत्रिक नहीं हो जाता।
दक्षिण के नतीजों से कई मिथक टूटेंगे
राहुल गांधी न कहा है कि भाजपा 2004 के 'इंडिया शाइनिंग' पल की ओर बढ़ रही है। उस समय भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस सवाल पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब बस चमत्कार की उम्मीद है। उन्हें उम्मीद है कि कोई चमत्कार होगा जो चुनाव जिता देगा। उनके अनुभवी और महत्वपूर्ण नेताओं ने भी चुनाव में हार स्वीकार कर लिया है। प्रत्येक चुनाव समसामयिक मुद्दों पर आधारित होता है। इसलिए उनकी तुलना करना सही नहीं है। 2024 में हमें नए सहयोगी मिले हैं, जनता का अभूतपूर्व समर्थन भी मिला है। इसके चलते हमें अपनी जीत को लेकर पूरा विश्वास है। दक्षिण के नतीजों से इस बार कई मिथक टूटेंगे। हमारा वोट शेयर और सीट शेयर भी बढ़ेगा।
कांग्रेस ने संविधान का उल्लंघन किया, बताना नहीं ध्रुवीकरण
कांग्रेस ने भाजपा पर कर्नाटक और अन्य जगहों पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसपर नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें यह देखना होगा कि कर्नाटक में क्या हो रहा है। बम विस्फोट, एक बेटी की निर्मम हत्या, भजन कीर्तन कर रहे लोगों पर हमला जैसी घटनाएं हुईं हैं। बम विस्फोट केस में सरकार ने लोगों को गुमराह करने की पूरी कोशिश की। बेटी की हत्या के मामले में पिता न्याय मांगते फिर रहे हैं। वह कांग्रेस पार्टी से हैं, लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है। यह तुष्टिकरण नहीं तो क्या है? यह बताना ध्रुवीकरण नहीं है कि कांग्रेस ने संविधान का उल्लंघन किया है और धर्म के आधार पर आरक्षण देने वाले कानून बनाए हैं। हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण पर रोक लगाता है।
समान नागरिक संहिता है भाजपा का मुख्य एजेंडा
वन नेशन वन इलेक्शन और यूसीसी लागू करने के बारे में पूछे जाने पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि लंबे समय में सरकारें चुनावों से प्रभावित हुईं हैं। हर साल, कोई न कोई चुनाव होता रहेगा। जिस पार्टी की सरकार होती है उसकी प्राथमिकता हमेशा अगला चुनाव जीतने की होती है। चाहे इसके लिए भारत के लोगों के दीर्घकालिक हितों से समझौता करना हो। यह हमारे लिए चिंता का विषय है। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को लागू करने पर रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया गया है।
पीएम ने कहा कि समान नागरिक संहिता भी हमारी पार्टी के मुख्य एजेंडे में से एक है। राज्यों में भाजपा सरकारें पहले से ही इसे लागू करने पर विचार कर रही हैं। उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है। समुदायों के लिए अलग-अलग कानून समाज के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.