लाल किला से पीएम मोदी ने बताए भविष्य के भारत के लक्ष्य, 14 प्वाइंट में जानें

Published : Aug 15, 2024, 10:46 AM ISTUpdated : Aug 15, 2024, 10:56 AM IST
Narendra Modi

सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य के भारत के लिए देशवासियों के सामने लक्ष्य रखे।

नई दिल्ली। 78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से देश को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों के सामने भविष्य का भारत बनाने के लिए लक्ष्य रखे। इनका उद्देश्य भारत के विकास को आकार देना, इनोवेशन को बढ़ावा देना और देश को विभिन्न क्षेत्रों में ग्लोबल लीडर रूप में स्थापित करना है।

भविष्य के भारत को लेकर नरेंद्र मोदी के भाषण की 14 मुख्य बातें

1. ईज ऑफ लिविंग मिशन: पीएम मोदी ने मिशन मोड पर 'ईज ऑफ लिविंग' को पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित मूल्यांकन, बुनियादी ढांचे और सेवाओं में सुधार के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में जीवन की गुणवत्ता बढ़ानी होगी।

2. नालंदा भावना का पुनरुद्धार: पीएम ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की भावना को पुनर्जीवित करने की बात की। कहा कि उच्च शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देकर भारत को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है।

3. मेड इन इंडिया चिप-सेमीकंडक्टर उत्पादन: पीएम मोदी ने कहा कि भारत के पास सेमीकंडक्टर उत्पादन में वैश्विक नेता बनने का अवसर है। इससे आयात पर निर्भरता कम होगी।

4. स्किल इंडिया: पीएम ने भारत के युवाओं को प्रशिक्षित करने और इसे दुनिया की स्किल कैपिटल बनाने के लिए सरकार की कोशिशें बताईं।

5. औद्योगिक विनिर्माण का केंद्र: नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए हमें देश को ग्लोबल इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना होगा। भारत के पास इसके लिए जरूरी विशाल संसाधन और कुशल कार्यबल है।

6. "भारत में डिजाइन, विश्व के लिए डिजाइन": पीएम ने भारत में दुनिया के लिए डिजाइन का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे प्रोडक्ट बनाने हैं जिनका इस्तेमाल पूरी दुनिया में हो।

7. ग्लोबल गेमिंग मार्केट का लीडर: पीएम मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल गेमिंग मार्केट का लीडर बनाना है। हमारे पास समृद्ध प्राचीन विरासत और साहित्य है। इसका लाभ उठाते हुए मेड इन इंडिया गेमिंग प्रोडक्ट बनाने चाहिए।

8. ग्रीन जॉब और ग्रीन हाइड्रोजन मिशन: पीएम ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के भारत के ग्रीन हाइड्रोजन मिशन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश का ध्यान अब ग्रीन डेवलपमेंट और ग्रीन जॉब पर है। भारत ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन में ग्लोबल लीडर बन सकता है।

9. स्वच्छ भारत मिशन: नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत को 'स्वस्थ भारत' के मार्ग पर चलना होगा। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय पोषण अभियान के शुभारंभ से हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- लाल किला से मोदी ने बांग्लादेश में हो रहे हिंसा पर क्या कहा, बताया पड़ोसी धर्म

10. राज्यों के बीच निवेश के लिए कॉम्पिटिशन: पीएम ने कहा कि निवेश आकर्षित करने के लिए राज्यों के बीच कॉम्पिटिशन होना चाहिए। इसके लिए सुशासन और कानून-व्यवस्था की स्थिति में विश्वास सुनिश्चित करना होगा।

11. भारत का स्टैंडर्ड हो ग्लोबल स्टैंडर्ड: प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने उत्पादों की गुणवत्ता विश्व स्तर की रखनी होगी। भारत का स्टैंडर्ड ग्लोबल स्टैंडर्ड होना चाहिए।

12. जलवायु परिवर्तन: पीएम ने 2030 तक 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के भारत के लक्ष्य को दोहराया। कहा कि भारत जी-20 देशों में पेरिस समझौते के लक्ष्यों को पूरा करने वाला एकमात्र देश है।

यह भी पढ़ें- लाल किले से PM बोले- राक्षसी पाप करने वालों में पैदा होना चाहिए फांसी का डर

13. मेडिकल की पढ़ाई का विस्तार: पीएम मोदी ने कहा कि देश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए आधारभूत ढांचा बढ़ाया जा रहा है। अगले 5 साल में 75,000 नई मेडिकल सीटें जुड़ेंगी।

14. राजनीति में नए लोगों को शामिल करना: मोदी ने 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाने का आह्वान किया। उन्होंने खास तौर पर उन युवाओं को राजनीति में आने के लिए कहा जिनके परिवार में राजनीति का कोई इतिहास नहीं है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले