महात्मा गांधी को लेकर PM मोदी ने कही बड़ी बात, बोले एक फिल्म बनीं तब...देखें वीडियो

Published : May 29, 2024, 05:58 PM ISTUpdated : May 29, 2024, 06:21 PM IST
modi

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को लोगों ने फिल्म बनने के बाद जाना है। आईये जानते हैं क्या बोले पीएम मोदी।

दिल्ली. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने बताया कि दुनिया महात्मा गांधी को तब से जानने लगी, जब उन पर एक फिल्म बनीं। इससे पहले लोग नहीं जानते थे।

महात्मा गांधी को नहीं जानती थी दुनिया

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक इंटरव्यूह के दौरान बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को दुनिया तब तक नहीं जानती थी, जब तक की उनके बारे में एक फिल्म नहीं बनी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एक महान आत्मा थे। तो क्या हमारी जिम्मेदारी नहीं बनती कि पूरी दुनिया महात्मा गांधी को जानें, कोई नहीं जानता था महात्मा गांधी को, ऐसे में जब पहली बार फिल्म बनीं तो क्यू​रियोसिटी हुई कि कौन क्या है। अगर दुनिया मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला को जानती है। तो गांधी उनसे कम नहीं थे। आपको ये बात स्वीकार करना होगा, क्योंकि मैं दुनियाभर की यात्रा करने के बाद ये बात कह रहा हूं। गांधी और उनके माध्यम से भारत को मान्यता मिलना चाहिये।

 

राहुल गांधी ने साधा निशाना

महात्मा गांधी वाली बात पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा। सिर्फ एंटायर पॉलिटिकल सांइस के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिए फिल्म देखने की जरुरत रही होगी। महात्मा गांधी वाले बयान पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

 

 

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी लिखा है कि जिनके वैचारिक पूर्वज नाथूराम गोडसे के साथ महात्मा गाँधी जी की हत्या में शामिल थे, वो बापू द्वारा दिए गए सत्य के मार्ग पर कभी नहीं चल सकते। अब झूठ झोला उठाकर जाने वाला है।

 

 

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें