हिंदी दिवस: प्रधानमंत्री ने कहा-दुनिया में हिंदी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है

Published : Sep 14, 2021, 10:01 AM ISTUpdated : Sep 14, 2021, 11:43 AM IST
हिंदी दिवस: प्रधानमंत्री ने कहा-दुनिया में हिंदी लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही है

सार

आज हिंदी दिवस(14 सितंबर) मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को बधाई देते हुए एक tweet किया है, इसमें हिंदी के दुनिया में बढ़ते प्रभाव के बारे में बताया गया है।

नई दिल्ली. आज हिंदी दिवस (14 सितंबर) मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) ने एक tweet किया है। इसमें लिखा-आप सभी को हिन्दी दिवस की ढेरों बधाई। हिन्दी को एक सक्षम और समर्थ भाषा बनाने में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। यह आप सबके प्रयासों का ही परिणाम है कि वैश्विक मंच पर हिन्दी लगातार अपनी मज़बूत पहचान बना रही है।

यह भी पढ़ें-केरल के बिशप के बयान के समर्थन में आई बीजेपी, गृहमंत्री अमित शाह को लेटर लिखकर कानून बनाने की मांग

विज्ञान भवन में पुरस्कार और सम्मान समारोह
राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कोरोना महामारी के कारण पिछले साल इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था, इसलिए इस वर्ष होने वाले समारोह में वर्ष 2018-19, 19-20 तथा 2020-21 के दौरान राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंत्रालयों, विभागों, उपक्रमों आदि को तथा राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट लेख और पत्रिकाएं निकालने वाले संस्थानों को पुरस्कार दिए गए।

यह भी पढ़ें-अजय माकन ने किया अरविंद केजरीवाल को चैलेंज: निजी स्कूलों के दो लाख स्टूडेंट्स के सरकारी स्कूल में एडमिशन का सच

जानिए कार्यक्रम के बारे में
बता दें कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया और इसी उपलक्ष में प्रेरणा और प्रोत्साहन की नीति के आधार पर राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर राजभाषा कीर्ति एवं राजभाषा गौरव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाता है। इसमें केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों और अन्य उपक्रमों आदि को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें-PM MODI के जन्मदिन पर MP में चलेगा महावैक्सीनेशन अभियान, 26 सितंबर तक पहला डोज पूरा करने का टार्गेट

आइए जानते हैं दुनिया में हिंदी आखिर है कहां?
हाल में वर्ल्ड लैंग्वेज डाटाबेस के 22वें एडिशन 'इथोनोलॉज'  के मुताबिक, दुनियाभर में 20 सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में 6 भारतीय भाषाएं हैं, इसमें हिंदी दुनिया में तीसरे स्थान पर है।
इथोनोलॉज के अनुसार पूरे विश्व में 61.5 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं। इसमें पहले स्थान पर अंग्रेजी है। यह पूरी दुनिया में 113.2 करोड़ लोग बोलते हैं।

दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक चीन में बोली जाने वाली भाषा मैंड्रेन है। इसे 111.7 करोड़ लोग बोलते हैं।

चौथे पर नंबर आती है स्पेनिस। इसे 53.4 करोड़ लोग बोलते हैं। पांचवें नंबर पर आती है फ्रेंच। इसे 28 करोड़ लोग बोलते हैं।

दुनिया की 20 सबसे अधिक बोली जाने वालीं 6 भाषाओं में हिंदी के बाद बंगाली का नंबर आता है। यह 26.5 करोड़ लोग बोलते हैं। इसका नंबर दुनिया में 7वें नंबर पर है। 

उर्दू दुनिया में 11वां नंबर रखती है। यह 17 करोड़ लोग बोलते हैं। मराठी 15वीं जगह, इसे 9.5 करोड़ लोग बोलते हैं। तेलुगू 9.3 करोड़ लोगों के साथ 16वें, जबकि 19वें स्थान पर तमिल अपनी पोजिशन रखती है। इसे दुनिया में 8.1 करोड़ लोग बोलते हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jammu Kashmir: डोडा में क्यों फिसली सेना की गाड़ी, तस्वीरों में देखें रेस्क्यू ऑपरेशन
Jammu Kashmir Accident : 200 फीट खाई में जिंदा दफन हो गए हमारे 10 जवान!