जानें क्यों पीएम मोदी अपने मंत्रियों से बोले- फरवरी में नहीं जाएं राम मंदिर

Published : Jan 24, 2024, 07:20 PM ISTUpdated : Jan 24, 2024, 07:23 PM IST
Narendra Modi in Ram Temple

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों से कहा है कि वे फरवरी में राम मंदिर (Ram Mandir) का दर्शन करने के लिए अयोध्या नहीं जाएं। उन्होंने यह अपील वीआईपी प्रोटोकॉल के चलते भक्तों को होने वाली परेशानी के देखते हुए की है। 

नई दिल्ली। अयोध्या के भव्य राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में प्रभु श्री रामलला के विराजमान होने के बाद से भारी भीड़ उमड़ रही है। रोज हजारों भक्त भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। क्या खास, क्या आम, हर कोई राम मंदिर के दर्शन करने की चाह लिए हुए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से कहा कि वे फरवरी में राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या न जाएं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे फरवरी में अयोध्या यात्रा करने से बचें। उन्होंने कहा कि आपसब मार्च में अयोध्या जाएं तो ठीक रहेगा। पीएम ने यह अपील राम मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए की है। केंद्रीय मंत्रियों के राम मंदिर जाने से आम भक्तों को परेशानी होती। वीआईपी यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल का पालन करना होता है। इससे राम मंदिर आए भक्तों को दिक्कत होती। इसके चलते पीएम ने अपने मंत्रियों से कहा कि वे फरवरी की जगह मार्च में राम मंदिर जाएं।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लिया फीडबैक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में पीएम ने मंत्रियों से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने मंत्रियों से पूछा कि लोग इसपर क्या सोच रहे हैं? आम लोगों में कैसा संदेश गया है?

सोमवार को हुई थी रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

गौरतलब है कि सोमवार को राम मंदिर में नए रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। अनुष्ठान के मुख्य यजमान पीएम मोदी थे। समारोह का पूरे देश में लाइव प्रसारण किया गया था। अभिषेक समारोह में राजनेताओं, व्यापारियों, खिलाड़ियों और मशहूर हस्तियों सहित करीब 8 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया था।

यह भी पढ़ें- BJP शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्रियों का अयोध्या प्लान फाइनल, सबसे पहले रामलला के दर्शन करेंगे त्रिपुरा के CM

आम जनता के लिए मंदिर के दरवाजे मंगलवार सुबह खुले। पहले दिन करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। सुबह तीन बजे से श्रद्धालु कतार में लग गए थे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दर्शन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर: परिसर में 13 और मंदिर बनेंगे, ऋषियों के साथ जटायु की भी प्रतिमा लगाई जाएगी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह