कश्मीरी महिला ने विमान में राहुल से दर्द बयां किया, प्रियंका बोलीं- इन्हें राष्ट्रवाद के नाम पर चुप किया जा रहा

Published : Aug 25, 2019, 01:07 PM ISTUpdated : Aug 25, 2019, 01:09 PM IST
कश्मीरी महिला ने विमान में राहुल से दर्द बयां किया, प्रियंका बोलीं-  इन्हें राष्ट्रवाद के नाम पर चुप किया जा रहा

सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को 11 विपक्षी नेताओं के साथ जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे थे। उन्हें प्रशासन ने श्रीनगर हवाईअड्डे से ही लौटा दिया। दिल्ली लौटते वक्त राहुल गांधी से विमान में एक कश्मीरी महिला ने अपना दर्द बयां किया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को 11 विपक्षी नेताओं के साथ जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे थे। उन्हें प्रशासन ने श्रीनगर हवाईअड्डे से ही लौटा दिया। दिल्ली लौटते वक्त राहुल गांधी से विमान में एक कश्मीरी महिला ने अपना दर्द बयां किया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

वीडियो में महिला कह रही है, ''बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। वे एक दूसरे को ढूंढने के लिए घर से निकलते हैं, तो उनको पकड़ लेते हैं। मेरा भाई हार्ट पैसेंट है। उसे पकड़ लिया और 10 दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला। हम हर तरीके से परेशान हैं।''

लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा- प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस वीडियो को शेयर किया। उन्होंने लिखा, ''ऐसा कितने दिन और चलेगा? यह महिला उन लाखों लोगों में से एक है, जिन्हें राष्ट्रवाद के नाम पर चुप करा दिया जाता है या कुचल दिया जाता है। कश्मीर में लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है, यह राजनीतिक और देश विरोधी है। इसके खिलाफ आवाज उठाना हम सबका कर्तव्य है।''

कश्मीर में स्थिति सामान्य नहीं- राहुल
राहुल गांधी के अलावा डी राजा, शरद यादव, मजीद मेमन, मनोज झा समेत 8 दलों के 11 नेता राज्य की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचे थे। हालांकि, उन्हें एयरपोर्ट पर भी रोक लिया गया। उन्हें प्रशासन ने वापस भेज दिया। राहुल ने कहा था, मुझे राज्यपाल ने निमंत्रण भेजा था। मैंने इसे स्वीकार कर लिया लेकिन हमें एयरपोर्ट से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। हमारे साथ मीडिया को भी गुमराह किया गया। इससे साफ है कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य नहीं है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

TMC Crisis: विधायक-सांसद तो झांकी हैं, ममता दीदी के गढ़ में बड़ा खेल अभी बाकी है! जानें बागी गुट का प्लान
क्या Amit Shah करेंगे Abhishek और Mamata Banerjee की मदद? कितना असर दिखाएगा TMC का मेल