
चेन्नई. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिन के भारत दौरे के बाद शनिवार को नेपाल के लिए रवाना हो गए। जिनपिंग अनौपचारिक दौरे के लिए भारत आए थे। उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को लेकर भी बातचीत हुई। दो दिन की यात्रा के दौरान एक महिला पीएम मोदी के साथ साये की तरह नजर आई। आईए हम बताते हैं कि वह कौन महिला है, जिसने जिनपिंग से मुलाकात के दौरान अहम भूमिक निभाई।
हम बात कर रहे हैं आईएफएस अफसर प्रियंका सोहानी की। प्रियंका सोहानी ने पीएम मोदी की बातों को चीनी भाषा में अनुवाद किया। वहीं, उन्होंने जिनपिंग की चीनी भाषा का हिंदी में अनुवाद किया। इससे दोनों देशों के बीच भाषाई दीवार भी टूट गई।
मुलाकात के दौरान जब जिनपिंग ने पीएम मोदी से कई बार भारतीय संस्कृति और प्रतीकों के बारे में पूछा तो वे सोहानी ही थीं, जिन्होंने उन्हें समझाने में मदद की।
कौन हैं सोहानी?
प्रियंका सोहानी 2012 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 26 वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें बेस्ट ट्रेनी ऑफिसर का गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। उन्हें हाल ही में बिमल सान्याल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। प्रियंका 2016 से चीन में भारतीय दूतावास में तैनात हैं। चीन से भारत के सुधरते रिश्तों में भी प्रियंका अहम जिम्मेदारी निभा रही हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.