पंजाब में एक और गठबंधन, BJP ने अमरिंदर और ढींडसा की शिअद के साथ मिलाया हाथ

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का गठबंधन औपचारिक रूप से फाइनल हो गया है। दरअसल, भाजपा ने आज एलान किया है कि वह पंजाब चुनाव में अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 1:11 PM IST / Updated: Dec 27 2021, 06:51 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उथल-पुथल का दौर जारी है इसी बीच खबर आ रही है कि पंजाब में भाजपा और अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत (gajendra singh shekhawat) ने इस बात की जानकारी दी

शेखावत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज बैठक में गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah ), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP president JP Nadda), कैप्टन अमरिंदर सिंह और ढींढसा साहब की उपस्थिति में सबने ये तय किया है कि हम आगामी चुनाव में एक ही मेनिफेस्टो के साथ एक गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हम अकाली दल के साथ मात्र 20% सीटों पर चुनाव लड़ते थे, परिस्थितियां वैसी नहीं होंगी। BJP राष्ट्रीय पार्टी है तो उसी के अनुरूप फैसला होगा। भाजपा में एक ही चेहरा है नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री कौन होगा ये नतीजे आने के बाद संसदीय बोर्ड व विधायक दल बैठकर तय करेगा।

सीटों के बंटवारे पर पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत कहा कि ये तय हुआ है कि तीनों दलों से दो या तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई जाए, ये कमेटी बैठकर धरातल की जरूरतों के अनुसार एक ड्राफ्ट प्रस्तुत करें।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पंजाब चुनाव में बीजेपी 117 में 75 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इसके अलावा बाकि बची हुई सीटों पर अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस व सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं।

चंडीगढ़ नगर निगम के नतीजों पर पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि चंडीगढ़ के मिज़ाज को पंजाब का मिज़ाज समझने की भूल शायद आम आदमी पार्टी भी नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें-Punjab Election Opinion Poll: चमत्कार कर सकती AAP 50-57 सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, कांग्रेस से कांटे की टक्कर

Punjab Election 2022: किसान फ्रंट के CM उम्मीदवार होंगे बलबीर राजेवाल, जानिए कौन हैं ये नेता

Punjab Election 2022: पंजाब की सियासत में आएगा नया भूचाल, 25 किसान संगठन चुनाव लड़ेंगे, आज ऐलान संभव

Share this article
click me!