पूर्व सीएम चन्नी ने कांग्रेस की करा दी किरकिरी, पार्टी में पड़े अलग-थलग

Published : Jul 26, 2024, 12:32 AM ISTUpdated : Jul 26, 2024, 12:34 AM IST
punjab Former cm charanjeet singh channi in pc1

सार

खालिस्तानी समर्थक और जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के समर्थन में बयान देना पंजाब के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को भारी पड़ गया है। चन्नी, बीजेपी के निशाने पर आ ही गए हैं, कांग्रेस पर भी बीजेपी नेता हमलावर हो गए हैं।

Amritpal Singh row: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा में अपने स्पीच के दौरान कांग्रेस की किरकिरी करा दी। कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने जेल में बंद खडूर साहिब के निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह के जेल में बंद होने का हवाला देते हुए बीजेपी सांसद की तुलना इमरजेंसी से की। चन्नी के बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले खालिस्तानी समर्थकों को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। हालांकि, कांग्रेस ने चन्नी के बयान को अलग कर लिया है।

शहजाद पूनावाला ने कहा-राहुल गांधी को देना चाहिए जवाब

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल सिंह का समर्थन करते हैं। क्या यह जय संविधान है? भारत के टुकड़े-टुकड़े चाहने वाले अलगाववादी का समर्थन करना? राहुल जी को जवाब देना चाहिए कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की हत्या का कारण बने खालिस्तान के विचार का समर्थन किया जा रहा है? कांग्रेस हमेशा अलगाववादियों और आतंकवादियों का समर्थन क्यों करती है?

 

 

गिरिराज सिंह बोले-कांग्रेस का हाथ खालिस्तानियों के साथ

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चन्नी के बयान पर मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि इंदिरा गांधी का हत्यारा खालिस्तानी था। कांग्रेस खालिस्तानियों का समर्थन कर रही है। वाह रे कांग्रेस, जय चन्नी। यह भारत की संप्रभुता पर हमला है। चन्नी पर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस का हाथ, खालिस्तानियों के साथ।

दिनेश शर्मा ने कहा-चन्नी का निष्कासन हो

बीजेपी के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को चरणजीत सिंह चन्नी को निष्कासित करना चाहिए। चन्नी कनाडा के इशारे पर राष्ट्रविरोधी काम कर रहे हैं। अगर कांग्रेस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं कांग्रेस इन असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्वों के साथ मिली हुई है।

जयराम रमेश ने कहा-चन्नी का बयान उनका निजी विचार

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की स्पीच से खुद को अलग कर लिया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया: अमृतपाल सिंह पर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा व्यक्त किए गए विचार उनके अपने हैं और किसी भी तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थिति को नहीं दर्शाते हैं।

 

 

कौन हैं अमृतपाल सिंह?

'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब में खालिस्तानी आंदोलन समर्थक हैं। पिछले साल अमृतपाल सिंह को अरेस्ट कर एनएसए लगाया गया था। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने 2024 का चुनाव जेल से लड़ा। पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से अमृतपाल सिंह चार लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल किए हैं। स्पेशल कोर्ट के आदेश पर उनको लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने की अनुमति मिली और अमृतपाल सिंह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शपथ लेने संसद पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:

हाईकोर्ट में नियुक्त 661 जजों में जनरल 75.49%, OBC-SC की संख्या कर देगी हैरान

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार