
नई दिल्ली। पंजाब के 13 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। कांग्रेस को 7 सीटों पर जीत मिली है। आप को 3 सीट पर जीत मिली है। भाजपा को एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है।
पंजाब में आप, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच मुकाबला हुआ है। आप विपक्षी मोर्चे INDIA में शामिल है, लेकिन पंजाब में उसका कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हुआ है। यहां सातवें चरण में चुनाव हुए हैं। एक जून को मतदान किया गया था। 58.33 फीसदी मतदान हुआ। 2019 के आम चुनाव में पंजाब में भाजपा को दो सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने आठ सीटें जीती थी। आप को सिर्फ एक सीट पर जीत मिली थी। शिरोमणि अकाली दल को दो सीटों पर जीत मिली थी।
पंजाब लोकसभा चुनाव 2024: देखें सभी 13 सीटों के रिजल्ट
| नंबर | सीट | विनर | पार्टी |
| 1 | गुरदासपुर लोकसभा रिजल्ट | सुखजिंदर सिंह रंधावा | कांग्रेस |
| 2 | अमृतसर लोकसभा रिजल्ट | गुरजीत सिंह औजला | कांग्रेस |
| 3 | खडूर साहिब लोकसभा रिजल्ट | अमृतपाल सिंह | निर्दलीय |
| 4 | जालंधर लोकसभा रिजल्ट | चरणजीत सिंह चन्नी | कांग्रेस |
| 5 | होशियारपुर लोकसभा रिजल्ट | डॉ. राज कुमार चब्बेवाल | आप |
| 6 | आनंदपुर साहिब लोकसभा रिजल्ट | मालविंदर सिंह कंग | आप |
| 7 | लुधियाना लोकसभा रिजल्ट | अमरिंदर सिंह राजा | कांग्रेस |
| 8 | फतेहगढ़ साहिब लोकसभा रिजल्ट | अमर सिंह | कांग्रेस |
| 9 | फरीदकोट लोकसभा रिजल्ट | सरबजीत सिंह खालसा | निर्दलीय |
| 10 | फिरोजपुर लोकसभा रिजल्ट | शेर सिंह घुबाया | कांग्रेस |
| 11 | भटिण्डा लोकसभा रिजल्ट | हरसिमरत कौर बादल | शिरोमणि अकाली दल |
| 12 | संगरूर लोकसभा रिजल्ट | गुरमीत सिंह मीत हेयर | आप |
| 13 | पटियाला लोकसभा रिजल्ट | डॉ. धर्मवीर गांधी | कांग्रेस |
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections Results LIVE
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.