दिल्ली में छिपा बैठा हो सकता है अमृतपाल सिंह, पंजाब पुलिस को मिली अहम जानकारी, चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

Published : Mar 25, 2023, 07:40 AM ISTUpdated : Mar 25, 2023, 07:47 AM IST
Amritpal Singh

सार

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) दिल्ली में छिपा हो सकता है। उसे ISBT बस टर्मिनल पर देखा गया है। उसने साधु का हुलिया बनाया हुआ है। इसके बाद से दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस दिल्ली में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

नई दिल्ली। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) एक सप्ताह से पंजाब पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। इस बीच पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि वह दिल्ली में छिपा हो सकता है। इसके बाद पंजाब पुलिस शुक्रवार से दिल्ली में अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। दिल्ली पुलिस की टीमें भी उसकी खोज में लगी हैं।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को ऐसी खुफिया जानकारी मिली है कि अमृतपाल को दिल्ली के ISBT बस टर्मिनल पर देखा गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली में अभियान चला रही है। खुफिया जानकारी के अनुसार अमृतपाल ने अपना हुलिया साधु जैसा बना लिया है। उसके साथ पापलप्रीत सिंह भी है।

उत्तराखंड के तीन जिलों में अलर्ट जारी

पंजाब पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि अमृतपाल बस से दिल्ली गया होगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में भी अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस सीमावर्ती इलाकों और अन्य जगहों पर अमृतपाल की तलाश कर रही है। 90 के दशक में ये तीन जिले आतंकवाद से प्रभावित थे।

पंजाब पुलिस ने 44 लोगों को किया रिहा

इससे पहले शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने 44 लोगों को रिहा कर दिया। इन्हें राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान एहतियाती रूप से गिरफ्तार किया गया था। गुरुवार को पंजाब के आईजीपी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने कहा था कि शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के आरोप में 207 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें- ये है वो शख्स-जिसने 100 रुपए में अमृतपाल को जुगाड़ से भगाया, पंजाब पुलिस के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

गौरतलब है पिछले शनिवार को पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी। इस दौरान वह पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया था। पुलिस ने कई किलोमीटर तक अमृतपाल का पीछा किया था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था। पंजाब से भागकर अमृतपाल हरियाणा गया था।

यह भी पढ़ें- फिल्म स्क्रिप्ट की तर्ज पर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर 9 दो 11 हुआ अमृतपाल सिंह, पढ़िए वो 20 पॉइंट्स, जो पंजाब पुलिस का फेल्योर दिखाते हैं

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

इंडियन नेवी का मेगा शो: 72 देशों और 60+ वॉरशिप्स संग IFR 2026, क्या भारत संभालेगा समुद्री नेतृत्व?
असम में इतिहास रचा गया: नेशनल हाईवे पर उतरा PM मोदी का विमान, जानिए क्या है ELF और इसके लाभ?