गुजरात में शून्य पर रही AAP ने अब राघव चड्ढा पर लगाया दांव, पंजाब चुनाव के रणनीतिकार को सह-प्रभारी बनाकर भेजा

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां दो दशक से अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। पूरे देश में मोदी का गुजरात मॉडल प्रसिद्ध है। आप, गुजरात में सेंधमारी करने की फिराक हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत से गुजरात चुनाव में एंट्री की थी लेकिन उसे जनता ने नकार दिया था। आप को यहां एक भी सीटें नहीं मिली थी।

Dheerendra Gopal | Published : Sep 18, 2022 2:56 PM IST / Updated: Sep 18 2022, 08:30 PM IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने युवा चेहरे को उतार दिया है। पंजाब में आप को सफलता दिलाने वाले रणनीतिकार राघव चड्ढा को गुजरात का सह-प्रभारी बनाया गया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की देखरेख में पंजाब में चुनाव लड़कर आप ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। आप इस बार गुजरात चुनाव में बहुमत पाने का दावा कर रही है जबकि पिछले विधानसभा चुनावों में जनता ने पूरी तरह से नकार दिया था और उसे एक भी विधानसभा क्षेत्र में सफलता नहीं मिली थी।

कौन हैं राघव चड्ढा?

राघव चड्डा आम आदमी पार्टी के यूथ लीडर हैं। वह दिल्ली से पहली बार विधानसभा में जीतकर पहुंचे थे। दिल्ली में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार में वह मंत्री रहे हैं। राजधानी की राजेंद्र नगर सीट से विधायक रह चुके राघव चड्ढा दिलली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट 33 वर्षीय राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस से ईएमबीए, दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन व इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से सीए की पढ़ाई की है। वह बतौर प्रवक्ता आम आदमी पार्टी से जुडे़ थे।

पंजाब में प्रचंड बहुमत के लिए चड्ढा को भी दिया जाता है श्रेय

आम आदमी पार्टी की इस साल के शुरूआत में पंजाब में सरकार बनी है। इस चुनाव में आप ने 117 में 92 सीटें जीती थी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 79 प्रतिशत वोट शेयर मिला था। पंजाब में आप को मिली सफलता के लिए राघव चड्ढा को मुख्य रणनीतिकार माना जाता है। पंजाब चुनाव से गदगद आप ने गुजरात में भी चड्ढा को जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी एक युवा चेहरे को गुजरात कैंपेन में उतारना चाहती थी।

गुजरात में इस साल के अंत में होने हैं चुनाव

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां दो दशक से अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। पूरे देश में मोदी का गुजरात मॉडल प्रसिद्ध है। आप, गुजरात में सेंधमारी करने की फिराक हैं। हालांकि, पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत से गुजरात चुनाव में एंट्री की थी लेकिन उसे जनता ने नकार दिया था। आप को यहां एक भी सीटें नहीं मिली थी। 2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीटों में बीजेपी को 99 सीटें मिली थीं। जबकि कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत हासिल हुई है। आप शून्य पर रही।

यह भी पढ़ें:

Chandigarh यूनिवर्सिटी ने किया दूसरी लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाए जाने से इनकार, कैंपस में भारी विरोध शुरू

चंडीगढ़ MMS Case में NCW ने डीजीपी को दिया FIR का निर्देश,लड़कियों को मिलेगी सिक्योरिटी, काउंसलिंग भी होगी

ताइवान में सुनामी की चेतावनी, 7.2 तीव्रता के साथ हिली धरती, लगातार दूसरे दिन भूकंप के तेज झटके

पूर्वी लद्दाख में 3 किलोमीटर पीछे हटी चीनी सेना, गोगरा हॉट स्प्रिंग्स में ड्रैगन ने कर लिया था बड़ा निर्माण

किंग चार्ल्स III को अब पासपोर्ट-लाइसेंस की कोई जरुरत नहीं, रॉयल फैमिली हेड कैसे करता है विदेश यात्रा?

Read more Articles on
Share this article
click me!