महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर राहुल का पीएम मोदी पर तंज, मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया हो गया

Published : Dec 13, 2019, 08:19 AM IST
महिलाओं पर बढ़ते अपराध को लेकर राहुल का पीएम मोदी पर तंज, मेक इन इंडिया से रेप इन इंडिया हो गया

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर महिलाओं पर बढ़ते हुए अपराध को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का वादा किया था लेकिन अब यह रेप इन इंडिया हो गया। 

रांची. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर महिलाओं पर बढ़ते हुए अपराध को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का वादा किया था लेकिन अब यह रेप इन इंडिया हो गया। 

गुरुवार को झारखंड के गोड्डा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा दिया था। लेकिन अब हम कहीं भी देखते हैं, तो हर जगह रेप इन इंडिया नजर आता है। उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी के विधायक महिला के साथ दुष्कर्म करते हैं, उसके बाद उसका एक्सीडेंट हो जाता है। मोदी एक शब्द नहीं बोलते। 

मीडिया पर भी लगाए गंभीर आरोप
नरेंद्र मोदी कहते हैं, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लेकिन उन्होंने कभी नहीं बताया कि किससे बेटियां बचाओं। उन्हें भाजपा विधायक से बचाना चाहिए। इस दौरान राहुल ने मीडिया पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा, लोग टीवी देखते हैं। 24/7 मोदी का ही चेहरा दिखता है। आपको राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का चेहरा नहीं दिखेगा। क्या मीडिया किसानों, बेरोजगारों और मजदूरों के लिए काम कर रही है। मीडिया नरेंद्र मोदी के मालिकों के लिए काम कर रहा है। मीडिया कुछ 10-15 भारतीय उद्योगपतियों का है, इसलिए राहुल गांधी का चेहरा टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!