राहुल गांधी का आरोप, सार्वजनिक उपक्रमों की बंदरबांट कर रहे हैं मोदी

Published : Oct 17, 2019, 07:57 PM IST
राहुल गांधी का आरोप, सार्वजनिक उपक्रमों की बंदरबांट कर रहे हैं मोदी

सार

गांधी ने कहा, ‘‘मैं इस लूट के विरोध में उन सभी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।’’

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने ‘सूटबूट वाले मित्रों’ के साथ देश के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) की बंदरबांट कर रहे हैं।

उन्होंने एक कार्टून शेयर करते हुए कहा, ‘‘ ‘बेचेंद्र मोदी’ देश के पीएसयू को सूट-बूट वाले मित्रों के साथ बंदरबांट कर रहे हैं, जिन्हें देश ने वर्षों की मेहनत से खड़ा किया है। ये लाखों पीएसयू कर्मचारियों के लिए अनिश्चितता और भय का समय है ।’’

गांधी ने कहा, ‘‘मैं इस लूट के विरोध में उन सभी कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं।’’ उन्होंने जो कार्टून शेयर किया कि उसमें एयर इंडिया और बीपीसीएल का उल्लेख है और ‘एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल’ टैगलाइन लिखी हुई है।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 Morning News: IMF रिपोर्ट, हीटवेव से चुनाव 2026 तक, सुबह की 10 बड़ी खबरें, देश-दुनिया के ताज़ा अपडेट
PM Modi को ‘आतंकवादी’ कहने पर घिरे खरगे, चुनाव आयोग ने 24 घंटे में मांगा जवाब