
नई दिल्ली। अमेरिका की यात्रा कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। इस अवसर पर सैम पित्रोदा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने भगवान राम और मंदिर को लेकर बात की, जिससे बहुत से ट्विटर यूजर नाराज हो गए हैं। एक ट्विटर यूजर ने तो इसके लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा है और पूछा है कि कांग्रेस को श्रीराम से नफरत क्यों है?
प्रीति गांधी नाम की ट्विटर यूजर ने सैम पित्रोदा के भाषण का 20 सेकंड का क्लिप शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में सैम पित्रोदा ने मंदिर के खिलाफ बात की। राहुल गांधी उन्हें रोक सकते थे, लेकिन नहीं रोका। प्रीति गांधी ने सवाल पूछा, "कांग्रेस श्रीराम, हनुमान और हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों करती है कि वे उन्हें नीचा दिखाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते?"
सैम पित्रोदा ने राम मंदिर पर क्या कहा?
प्रीति गांधी द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप में सैम पित्रोदा ने कहा, "हमें बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर समस्या है। कोई इसके बारे में बात नहीं करता। हर कोई राम, हनुमान और मंदिर के बारे में बात करता है। मैं कहता हूं कि मंदिरों से नौकरी नहीं मिलने वाली है।"
यह भी पढ़ें- Odisha Train Accident: अमेरिका में बोले राहुल BJP को नहीं जिम्मेदारी लेने की आदत, कुछ भी पूछें वे दोष मढ़ देंगे
कौन हैं सैम पित्रोदा?
बता दें कि सैम पित्रोदा जाने माने इंजीनियर हैं। वह राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे। केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के दौरान वह कई बड़े पदों पर रहे। 2017 में उन्हें इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का चेयरमैन बनाया गया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.