
कोयंबटूर (तमिलनाडु)। कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार काफी तेज हो गया है। राहुल गांधी की ओऱ से भी ल लगातार रैलियां की जा रही हैं। सभा और रैलियों के साथ लोगों से मिलने के अलावा भी राहुल लोगों के बीच जाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। शुक्रवार को चुनावी रैली से लौटते वक्त राहुल अचानक कोयंबटूर स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंच गए। यहां उन्होंने मिठाई खाई, पानी पिया और दुकान के स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस घटना का वीडियो वायरल हो हो गया है।
राहुल का मिठाई प्रेम नजर आया
तमिलनाडु चुनाव प्रचार और सभा से लौटते वक्त राहुल ने रास्ते में कुछ देर का ब्रेक लिया। राहुल लौटते वक्त अचानक एक मिठाई की शॉप पर पहुंच गए। राहुल डिवाइडर क्रॉस कर सड़क की दूसरी तरफ स्थित शॉप पर पहुंचे। मिठाई के शौकीन राहुल गांधी ने अपने फेवरेट गुलाब जामुन खाए। इसके साथ ही कई और मिठाइयों का स्वाद चखा। राहुल गांधी ने स्टाफ से मिठाई अच्छी बनी होने पर तारीफ भी की।
राहुल को अचानक देखकर दुकान मालिक और स्टाफ दंग
कोयंबटूर स्थित मिठाई की दुकान पर अचानक राहुल गांधी के पहुंचने पर शॉप के मालिक समेत अन्य स्टाफ भी दंग रह गया। सभी राहुल गांधी को अपनी दुकान पर देखकर उत्साहित होने के साथ हैरान भी थे। दुकान पर उन्होंने सभी स्टाफ से मुलाकात की। स्टाफ भी उनको दुकान की सबसे स्पेशल मिठाइयां लाकर खिला रहा था। इस दौरान राहुल ने सभी के साथ फोटो भी खिंचवाई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
राहुल गांधी के मिठाई शॉप पर गुलाब जामुन खाने और स्टाफ के साथ बातचीत और फोटो खिंचवाने का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को अब तक 85 हजार से अधिक व्यू मिल चुके हैं। लोग वीडियो को शेयर करने के साथ कई सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.