
Rahul Gandhi in Europe: यूरोप विजिट पर पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने ब्रसेल्स में मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया में इस वक्त महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे के विजन के बीच लड़ाई चल रही है। हमारे I.N.D.I.A अलायंस के बाद सरकार घबराई हुई है। हम भारत की आवाज हैं। प्रधानमंत्री डरे हुए हैं इसलिए वे देश का नाम बदलना चाहते हैं।
राहुल गांधी, यूरोप के दौरे पर गए हैं। गुरुवार को उन्होंने ब्रसेल्स में यूरोपियन यूनियन के सांसदों से मीटिंग की। राहुल गांधी की यूरोपियन यूनियन के सांसदों के साथ मीटिंग को एल्विना एल्मेत्सा ने होस्ट किया।
लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला, हिंसा और भेदभाव को बढ़ावा
राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्र पर लगातार हमले हो रहे। संस्थानों को खत्म करने की कोशिशें हो रही। हिंसा और भेदभाव को बढ़ावा दिया जा रहा है। अल्पसंख्यक, दलित, आदिवासी और निचली जातियों पर हमले हो रहे हैं। भारत के नेचर को बदला जा रहा है। लोगों को गरीबी में वापस धकेला जा रहा है। देश में 40 सालों में सबसे अधिक बेरोजगारी है।
कई मुद्दों पर देश की सरकार के साथ खड़े दिखे राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि जी20 की अध्यक्षता मिलना देश के लिए अच्छी बात है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हमारे अलावा इससे किसी और का कुछ लेना-देना नहीं है। हम यूक्रेन-रूस युद्ध पर देश के रूख का समर्थन करते हैं। रूस से हमारे रिश्ते अच्छे हैं। विपक्ष भी इस मुद्दे पर वही स्टैंड लेता जो सरकार ने लिया है।
क्या कहा संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारी ने भारत नाम पर?
संयुक्त राष्ट्र संघ के एक सीनियर अधिकारी ने भारत बनाम इंडिया के विवाद को लेकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र देशों से उनके नाम बदलने के अनुरोधों पर विचार करता है जब उसे संबंधित देश की ओर से रिक्वेस्ट मिलता है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि अभी बीते साल तुर्की के नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी गई। तुर्की ने अपना नाम बदलकर तुर्किये करने का रिक्वेस्ट भेजा था। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत की ओर से अभी ऐसा कोई अनुरोध नहीं मिला है। ऐसा रिक्वेस्ट आने पर देखा जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.