बीजेपी का राहुल गांधी पर आरोप: भारत विरोधी गतिविधियां चलाने वाली सुनीता विश्वनाथ से क्यों मिले कांग्रेसी नेता-क्या है इनका एजेंडा?

Published : Jun 28, 2023, 08:40 PM IST
sunita vishwanath

सार

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हालिया अमेरिका दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने एक तस्वीर शेयर कर कांग्रेस नेता से कई सवाल पूछे हैं। 

BJP vs Congress. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर करारा हमला किया है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि हालिया अमेरिकी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कई ऐसे लोगों से मुलाकातें की हैं, जो भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप मढ़ा कि वे जॉर्ज सोरोस से मिले हुए हैं और इनका जॉर्ज से पुराना संबंध है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत विरोधी गतिविधियों की प्रमुख चेहरा रहीं सुनीता विश्वनाथ से राहुल गांधी की मुलाकात हुई थी।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर लगाए कई आरोप

नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी इस तस्वीर में सुनीता विश्वनाथ के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। यह महिला जॉर्ज सोरेस द्वारा फाइनेंसियली फंडेड है। वे क्यों इनके साथ हैं, इसका खुलासा केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। बीजेपी पहले भी यह दावा कर चुकी है कि जॉर्ज सोरेस वही व्यक्ति है जिसने देश की चुनी हुई सरकार को हटाने की साजिश रची थी।

जॉर्ज सोरेस भारत की चुनी सरकार हटाने की कोशिश की

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरेस वही व्यक्ति है जिसने भारत की जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को हटाने की कोशिश की थी और बीजेपी यह मुद्दा पहले भी उठा चुकी है। सोरेस के क्या इरादे हैं, यह भारत की जनता पहले ही जान चुकी है। ऐसे में क्या मजबूरी थी कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी उनसे मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मीटिंग की सारी जानकारी इंटरनेट पर मौजूद है। जिस व्यक्ति ने 4 जून को राहुल गांधी की मीटिंग के लिए एक व्यक्ति-एक नाम नंबर का कैंपेन चलाया उसका नाम तजीम अंसारी है।

कौन है जॉर्ज सोरेस

जानकारी के लिए बता दें कि जॉर्ज सोरेस अमेरिका का अरबपति व्यक्ति है और उसकी उम्र करीब 92 साल है। उसका जन्म यूरोपीय देश हंगरी में हुआ था। सेकेंड वर्ल्ड वार के दौरान उसने हंगरी छोड़ दिया था। तब उसकी उम्र केवल 17 साल थी। इस व्यक्ति यानि जॉर्ज सोरेस पर चुनी हुई सरकारों को अपदस्थ करने के आरोप लगते रहे हैं।

यह भी पढ़ें

ISRO ने खत्म किया इंतजार: 13 जुलाई को चंद्रयान-3 की लांचिंग, यह होगी टाइमिंग?

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम