चक्रव्यूह से लेकर शिव की बारात तक...लोकसभा में राहुल गांधी के टॉप 10 कोट्स

Published : Jul 29, 2024, 05:58 PM IST
Rahul Gandhi Launches Scathing Attack on Budget Speech, Says Paper Leak Ignored

सार

राहुल गांधी ने बजट 2024 को '21वीं सदी का चक्रव्यूह' बताया है जो दलितों, किसानों और आम आदमी को फंसा रहा है। उन्होंने मोदी, शाह, अडानी और अंबानी सहित 6 लोगों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

Budget session 2024: 18वीं लोकसभा में पहला बजट पेश होने के बाद उस पर संसद में बहस चल रही है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बजट पर अपनी राय रखी। उन्होंने बजट को 21वीं सदी का नया चक्रव्यूह करार दिया। इस चक्रव्यूह में फंसाकर दलितों, किसानों, गरीबों और आम आदमी को मारा जा रहा है। चक्रव्यूह में छह लोग हैं। यह छह लोग डर और हिंसा को बढ़ावा दे रहे। राहुल गांधी की लोकसभा में भाषण के 10 बड़े प्वाइंट्स...

  • राहुल गांधी ने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकर 6 लोगों ने मारा था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम है- पद्मव्यूह, जो कमल के फूल के शेप में होता है। इसके अंदर डर और हिंसा होती है। 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिह्न प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है। आज भी चक्रव्यूह के बीच में 6 लोग हैं। ये 6 लोग- नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजित डोभाल, अडानी और अंबानी हैं।
  • मैं चक्रव्यूह को समझने की कोशिश कर रहा हूं। जातीय भेदभाव का चक्रव्यूह हम जातीय जनगणना से तोड़ने जा रहे हैं। इस चक्रव्यूह के टूटने से करोड़ों लोगों का भला होगा। हम पूरा दम लगाकर करेंगे।
  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी के हंगामा पर कहा कि आपके प्रधानमंत्री के कॉन्फीडेंस को हमने उड़ा दिया। अब सत्र में नहीं आते हैं। अब वह नहीं आएंगे।
  • नेता प्रतिपक्ष ने हलवा सेरेमनी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश का बजट 20 अधिकारियों ने मिलकर बनाया है। उन बीस लोगों में देश की तकरीबन 73 प्रतिशत आबादी दलित-आदिवासी-पिछड़ों की है, उनका प्रतिनिधित्व नहीं के बराबर है।
  • मिडिल क्लास पहले मोदी के हर बात को मान रहा था। उन्होंने कोरोना काल में लोगों से दबाकर थाली बजवाई। पीएम ने आर्डर दिया फोन का लाइट जलाओ तो लाइट जली। लेकिन उसी मिडिल क्लास की पीठ और छाती में उन्होंने छुरा मारा। लेकिन इससे हमारे इंडिया गठबंधन को फायदा होने जा रहा है। मिडिल क्लास अब आपका साथ छोड़ रहा है।
  • आप चक्रव्यूह बनाने का काम कर रहे हैं और हम तोड़ने का काम कर रहे। आप सोच रहे हैं कि गरीब सपना न देख पाए।
  • अन्नादाता एमएसपी की मांग कर रहा ताकि वह चक्रव्यूह से निकल सके लेकिन आप ऐसा नहीं होने दे रहे। लेकिन हम इंडिया गठबंधन की ओर से यह गारंटी देता हूं कि हम इस सदन में एमएसपी गारंटी को कानूनी बनाएंगे। आप किसानों को बार्डर पर रोक दिए। इस सदन में मुझसे मिलने आ रहे थे तब रोका गया।
  • बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की गई है। यह मजाक है। आपने हिंदुस्तान की 500 बड़ी कंपनियों में उनको काम मिलने की बात कही है। लेकिन यह प्रोग्राम 99 प्रतिशत युवाओं के लिए नहीं है। पेपर लीक पर आप कुछ नहीं बोल रहे। युवाओं को अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसाया जा रहा है। इस बजट में उनकी पेंशन के लिए एक रुपया नहीं है।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चक्रव्यूह को पद्मव्यूह भी कहते हैं, पद्मव्यूह वाले सोचते हैं देश के युवा पिछड़े लोग अभिमन्यु हैं। लेकिन वह अर्जुन हैं। वह हर चक्रव्यूह को तोड़ेगा।
  • नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मरने तक किसी धर्म का अपमान नहीं कर सकता हूं। हिंसा, नफरत हिंदुस्तान का नेचर नहीं है। चक्रव्यूह देश का नेचर नहीं है। हर धर्म चक्रव्यूह के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है। हिंदू धर्म में इसका फॉर्मेशन क्या है- शिव की बारात। इसमें कोई भी आ सकता है। गुरुनानक जी की सेवा से किसी को नहीं रोका जा सकता है। लंगर से कोई बाहर नहीं किया जा सकता है। इस्लाम में चर्च में से कोई बाहर नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें:

लोकसभा में राहुल गांधी की स्पीच की बीजेपी ने की आलोचना, जानिए क्या कहा?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग