राहुल ने कहा, मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल बोला था, मेरे पास वीडियो; पूर्वोत्तर से ध्यान हटा रही भाजपा

Published : Dec 13, 2019, 01:14 PM IST
राहुल ने कहा, मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल बोला था, मेरे पास वीडियो; पूर्वोत्तर से ध्यान हटा रही भाजपा

सार

रेप इन इंडिया बयान पर हो रहे भाजपा सांसदों के विरोध के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जवाब दिया। राहुल ने कहा, मैं अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगूंगा। राहुल ने कहा, मेरे पास वीडियो क्लिप है।

नई दिल्ली. रेप इन इंडिया बयान पर हो रहे भाजपा सांसदों के विरोध के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जवाब दिया। राहुल ने कहा, मैं अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगूंगा। राहुल ने कहा, मेरे पास वीडियो क्लिप है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली को रेप कैपिटल बता रहा हैं। मैं इसे ट्वीट करूंगा, जिससे सभी इसे देख सकें। 

राहुल ने कहा, यह विरोध भाजपा नागरिकता संसोधन विधेयक का पूर्वोत्तर में हो रहे विरोध से ध्यान भटकाने के लिए कर रही है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर एक शब्द नहीं बोलते।

राहुल ने क्या कहा था? 
गुरुवार को झारखंड के गोड्डा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया का नारा दिया था। लेकिन अब हम कहीं भी देखते हैं, तो हर जगह रेप इन इंडिया नजर आता है। उत्तर प्रदेश में पीएम मोदी के विधायक महिला के साथ दुष्कर्म करते हैं, उसके बाद उसका एक्सीडेंट हो जाता है। मोदी एक शब्द नहीं बोलते।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

U19 Asia Cup: आर्यवीर सहवाग ने पिता को सुनाया पाकिस्तान का अनोखा किस्सा, क्या है 'सीताराम' का राज? WATCH
SCO Summit: भारत को 'हाथ काटने' की धमकी देने वाला पाकिस्तानी मंत्री आएगा दिल्ली, क्या है रणनीति?