
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रहे हैं। इस दौरान वह गौ हत्यारे रिजिल मकुट्टी (Rijil Makutty) के साथ देखे गए हैं। रिजिल मकुट्टी के साथ राहुल गांधी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा है और हिंदुओं के खिलाफ घृणा फैलाने वालों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
केरल यूथ कांग्रेस के नेता रहे रिजिल मकुट्टी ने 2017 में बीफ प्रतिबंध के विरोध में सड़क पर बछड़े की हत्या की थी। इसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि मकुट्टी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथी थे। इससे पता चलता है कि कांग्रेस अपनी हिंदू नफरत को छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रही है।
बीजेपी आईटी-सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर पर मकुट्टी के साथ राहुल गांधी की तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक रूप से गाय का सिर काटने का वीडियो भी पोस्ट किया। अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि रिजिल मकुट्टी ने सड़क पर एक बछड़े की हत्या की थी। वह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथी थे। कांग्रेस हिंदुओं के प्रति अपनी नफरत छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रही है।
2017 रिजिल मकुट्टी को किया गया था निलंबित
गौरतलब है कि केरल यूथ कांग्रेस के नेता रिजिल मकुट्टी को 2017 में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार के गोमांस प्रतिबंध के विरोध में एक गाय को सार्वजनिक रूप से मारने का उनका वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई थी। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस को भाजपा, आरएसएस, विहिप और अन्य संगठनों से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। राहुल गांधी ने इस घटना को 'बर्बर' बताया था।
यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने जिस ऑटोवाले के घर खाया खाना वह निकला PM का जबरा फैन, रैली में आकर बोला- मैं मोदी का आशिक हूं
यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिंदुओं के खिलाफ नफरत के मुद्दे को लेकर विवादों में आई है। इस महीने की शुरुआत में विवादास्पद तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया के साथ राहुल गांधी की मुलाकात हुई थी। दोनों की बातचीत का वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें पादरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यीशु ही असली भगवान हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया था।
यह भी पढ़ें- एम्बुलेंस के लिए रुका PM का काफिला, मरीज की जान बचाने को अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे मोदी ने दिया रास्ता
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.