दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली के लिए 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 14 सुरक्षा जोन और 200 CCTV कैमरे तैनात होंगे। राहुल गांधी की अपील, 10 लाख लोगों के दावे और दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी की पूरी जानकारी यहां जरूर पढ़ें।

INDIA Alliance Delhi Rally: राजधानी दिल्ली में आज सियासत का पारा अपने चरम पर है। 'इंडिया' गठबंधन आज रामलीला मैदान में अपनी ताकत दिखाने उतर रहा है। चुनावी गड़बड़ियों और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन रखा गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रही इस रैली और मार्च को लेकर पूरे शहर में प्रशासनिक अमला मुस्तैद है। आइए जानते हैं इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात।

INDIA Alliance Ramlila Maidan Rally: रामलीला मैदान में 'इंडिया' गठबंधन की महारैली

आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत महासंग्राम सजा है।

  • मार्च और रूट: दोपहर के वक्त मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान तक एक बड़ा मार्च निकाला जाएगा। गठबंधन के दिग्गज नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास से खुली बसों में सवार होकर इस मार्च की शुरुआत करेंगे।
  • देशभर से जुटान: इस प्रदर्शन में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं के अलावा देश के अलग-अलग कोनों से छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर से लेकर कई अन्य राज्यों से लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Delhi Police Security Arrangements: सुरक्षा के कड़े इंतजाम और 14 सुरक्षा जोन

भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।

  • पुलिस और बल: मार्च के पूरे रूट और रामलीला मैदान में 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) तैनात किए गए हैं।
  • जोन और तकनीक: पूरे रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनकी कमान एसीपी (AC) रैंक के अधिकारियों के हाथ में है। इसके अलावा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और बॉडी-वर्न कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
  • ट्रैफिक डायवर्जन: आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट और अजमेरी गेट जैसे इलाकों में सुबह से ही ट्रैफिक पाबंदियां और डायवर्जन लागू किए गए हैं।
Scroll to load tweet…

Rahul Gandhi Shopping Appeal: व्यापारियों की चिंता और राहुल गांधी का खास संदेश

रैली को लेकर व्यापारियों में भी सुगबुगाहट है। 'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (CTI) ने ट्रैफिक जाम के कारण त्योहारी सीजन में 10 से 12 हजार करोड़ के कारोबार के प्रभावित होने की आशंका जताई थी। इस पर राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपील की है कि लोग रैली में आने के साथ-साथ स्थानीय बाजारों से खरीदारी भी करें, ताकि त्योहारों के वक्त व्यापारियों को कोई नुकसान न हो।